बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन यदि आपको कहीं मिलते हैं और आप उनसे भोजपुरी में बात करते हैं तो बेशक वह भी आपको एक दो लाइन ही सही लेकिन भोजपुरी में ही जवाब देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्टर रितिक रोशन इन दिनों भोजपुरी सीखने में व्यस्त हैं। रितिक के भोजपुरी सीखने की वजह बेहद खास है दरअसल वह बिहार के रहने वाले आनंद कुमार की बॉयोपिक की तैयारियों में जुटे हैं। जिसके लिए वो रोजाना एक से दो घंटे भोजपुरी भाषा की क्लास भी ले रहे हैं।

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, रितिक रोशन भोजपुरी भाषा के जानकार और बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी से भोजपुरी सिखना चाहते हैं। पंकज हाल ही में आईं फिल्मों न्यूटन, बरेली की बर्फी और फुकरे रिटर्न्स में नजर आ चुके हैं। पंकज भोजपुरी भाषा के अच्छे जानकार हैं इसलिए रितिक ने पंकज से भोजपुरी सिखने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि खबर है कि पंकज ने रितिक को भोजपुरी सिखाने से मना कर दिया है।

When Michael Jackson reached Hrithik Roshan's Vanity Van with his bodyguards
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

रिपोर्ट के अनुसार, पंकज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं, इस वजह से उनके पास रितिक को भोजपुरी सिखाने का समय नहीं है। पंकज के पास समय न होने के कारण इन दिनों रितिक इस भाषा को किसी दूसरे कोच से सीख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रितिक भोजपुरी सीखने में पूरा ध्यान लगा रहे हैं और जल्द ही वह इस भाषा पर कमान्ड भी हासिल कर लेंगे।