हिरदेश यानी यो यो हनी सिंह आज की जनरेशन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रैपर सिंगर्स में गिने जाते हैं। हनी सिंह के गाने रिलीज होते ही यहां यूथ की जुबान पर चढ़ जाते हैं वही बच्चे भी अपनी तोतली जुबान में हनी सिंह के गाने गुनगुनाने लग जाते हैं। एक रिकॉर्डिंग आर्टि्सट से रैपर, संगीत निर्माता, सिंगर, एक्टर से भांगड़ा प्रोड्यूसर बन चुके हनी सिंह का सफर उन्हें एक कामयाब इंसान बनाता है। आइए आज हम हनी सिंह के बारे में कुछ और ऐसी बातें जो शायद ही आप जानते होंगे।
1. यो यो हनी सिंह ने म्यूजिक की पढ़ाई यूके के ट्रिनीटी स्कूल से की थी।
Thank you @sneha.changroth for this beautiful painting ❤️ #muchlove #lovemyfans #keepblessing
A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on
2. हनी सिंह को उनके अमेरिकी दोस्तों ने पहली बार ‘Yo Yo’ कह कर बुलाया था, जिसका मतलब ‘आपका अपना’ है। इसके बाद हनी सिंह ने अपने नाम के आगे ‘यो यो’ जोड़ लिया। उनके पूरे नाम का मतलब है आपका अपना हनी सिंह।
A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on
3. यो यो हनी सिंह सिंगिग के अलावा क्रिकेट के भी दीवाने हैं। साथ ही खाली टाइम में उन्हें कार ड्राइव करना काफी पसंद है।
A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on
4. हनी सिंह ने 23 जनवरी 2011 को शालिनी तलवार से शादी की थी। लेकिन काफी समय तक उन्होंने इस बात को छुपाकर रखा था। हनी ने पहली बार इंडियाज रॉ स्टार टीवी शो के दौरान अपनी पत्नी शालिनी को इंट्रड्यूज कराया था।
A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on
5. हनी सिंह की ‘International Villager’ एलबम का सॉन्ग ‘Gabru’ एशियन म्यूजिक चार्ट समेत बीबीसी एशियन चार्ट में भी शामिल है।
A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on
6. हनी सिंह ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत पंजाबी फिल्म मिर्जा से की थी। फिल्म में उनका कैमियो अपियरेंस ही था लेकिन इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड मिला। इसके बाद वे एक और पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’ में दिखाई दिए। यह लीड रोल के रूप में उनकी पहली फिल्म थी।
7. यो यो हनी सिंह ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘द एक्सपोज’ से बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फलॉप रही थी।