Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बड़े पर्दे पर आज रिलीज हो रही है। इस फिल्म के साथ सलमान खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर, राघव जुयाल और जस्सी गिल भी फिल्म में अहम किरदारों में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कैसी है ये फिल्म और क्या इस फिल्म के लिए आपको पैसे खर्च करने हैं या नहीं?
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review
फिल्म की एंडिंग हनी सिंह के गाने के साथ होती है। ये एक फैमिली एंटरटेनर मूवी है, जिसे आप बिना दिमाग लगाए देख सकते हैं।
... और फिल्म में वो मौका भी आ गया जब सलमान खान को अपने सिक्स पैक एब्स दिखाने का मौका मिल गया।
फिल्म में बॉक्सर विजेंदर सिंह का भी खास रोल है। इसमें वो अपनी बॉक्सिंग का जलवा भी दिखाते हैं।
फिल्म में बहुत शोर-शराबा है। इसके पार्श्व संगीत पर काम करने की जरूरत थी।
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के डायलॉग बहुत बचकाने हैं और ये काफी अटपटे से हैं।
शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर के पास फिल्म में करने के लिए कुछ भी नहीं है।
वेंकटेश दुग्गुबाती अपने स्क्रीन प्रेजेंस से इंप्रेस करते हैं। फिल्म में भूमिका चावला भी हैं। फिल्म में थोड़ी थोड़ी देर में कई गाने आते हैं, जिन्हें कम किया जा सकता था।
इंटरवल के बाद फिल्म पहुंचती है साउथ इंडिया, फिल्म में साउथ और नॉर्थ का बेहतरीन संगम दिखाया गया है।
फिल्म में सलमान की हीरोइन भाग्यश्री और उनके बेटे अभिमन्यु दासानी का स्पेशल अपीयरेंस है, ये सीन काफी ज्यादा फनी है।
गाने के साथ शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर की एंट्री होती हैं, जो मोह, इश्क और लव की प्रेमिकाओं के रोल में हैं। सलमान का किरदार ऐसा है जिसका प्रेम से दूर दूर तक लेना देना नहीं है।
गाने के साथ शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर की एंट्री होती हैं, जो मोह, इश्क और लव की प्रेमिकाओं के रोल में हैं।
सलमान खान की फिल्म में धांसू एंट्री होती है, जिसे देखकर आप सीटी जरूर बजाएंगे। फिल्म में सतीश कौशिक भी हैं।
सलमान खान की फिल्म को लेकर ज्यादा क्रेज नहीं दिखा, थियेटर आधे से ज्यादा खाली दिख रहे हैं।
सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को शुभम विजयवर्गीय ने सरप्राइज बताया है।
सलमान खान की इस फिल्म को एक यूजर ने कबाड़ बताया है।
सलमान खान को फैंस सोशल मीडिया पर ढेर सारा प्यार दे रहे हैं।
'किसी का भाई किसी की जान' के गाने हाल ही में रिलीज किये गए हैं
सलमान खान 4 साल बाद वापसी कर रहे हैं ऐसे में फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।
'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मौके पर रिलीज हो रही है और फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
यहां से बुक कर सकते हैं सलमान खान की फिल्म की टिकट।
जानिए कैसी है सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान'?