किंग ऑफ पॉप के नाम से दुनिया भर में मशहूर अमेरिकी गायक और डांसर माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन लेस्बियन हैं। ब्रिटिश ग्लैमरस मॉडल और एक्ट्रेस कारा डेलेवेन के साथ उनके समलैंगिक रिश्ते हैं। ये बातें जैक्सन की 19 वर्षीय बेटी पेरिस जैक्सन ने हाल ही में कबूल की हैं। पेरिस के भाई प्रिंस ने इस बारे में अपने दोस्तों से कहा कि अगर आज उनके पिता माइकल जैक्सन जीवित होते तो उन्हें भी बेटी के प्यार के चुनाव को लेकर गर्व महसूस होता। ‘रडार ऑनलाइन’ के अनुसार, “प्रिंस ने कहा है कि पिता को इस बात पर बेहद नाज होता कि उनकी बेटी अपना रास्ता खुद चुन रही है, जो वह हमेशा से करती आई है। माइकल ने उन्हें सिखाया था कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है, उसमें नस्ल और लिंग जैसी चीजें भी शामिल नहीं होती हैं।”
पेरिस और कारा के संबंध काफी पहले से हैं, जिसका खुलासा अब हुआ है। वे दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। जैक्सन परिवार भी पेरिस के इस चुनाव से खुश है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते पेरिस और कारा एक- दूसरे को किस करती नजर आई थीं। वे दोनों इस दौरान डबल डेट पर गई हुई थीं। उनके साथ तब मैकॉले कल्किन और उनकी गर्ल फ्रेंड ब्रेंडा स्ट्रॉन्ग मौजूद थीं।
जैक्सन ने एक हफ्ते पहले इंस्टाग्राम पर अपना और डेलेवेन का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वे दोनों साथ में स्ट्रॉबेरी खा रही थीं और साल 2015 में आई फिल्म ‘कैरल’ देख रही थीं। यह फिल्म लेस्बियन संबंधों पर आधारित थी। दोनों की मुलाकात सबसे पहले 2017 में हुई थी। मई में एमटीवी मूवी एंड टीवी अवॉर्ड्स फंक्शन में दोनों मिली थीं और फिर मुलाकातों का सिलसिला तेज हो गया।