कॉमेडियन कीकू शारदा (Kiku Sharda) को कपिल शर्मा के शो में अलग-अलग किरदारों को निभाने के लिए जाना जाता है। वो कभी नर्स बनकर तो कभी सनी देओल की मिमिक्री करके दर्शकों को खूब गुदगुदाते हैं। लेकिन, इस बार वो अपनी किसी कॉमेडी या फिर शो को लेकर चर्चा में नहीं हैं बल्कि उन्होंने वाइफ को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि उनकी वाइफ प्रियंका के पास एक दो नहीं बल्कि 12-13 पासपोर्ट होते थे और वो रोजाना मलेशिया से सिंगापुर स्कूल जाया करती थीं। अब उनकी ये मजेदार बात सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया है। यहां तक कि अर्चना पूरन सिंह ने भी शॉकिंग रिएक्शन ही दिया है। चलिए बताते हैं इस मजेदार किस्से के बारे में।

दरअसल, कीकू शारदा ने अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग में मजेदार बात की। वो अक्सर कपिल के सेट पर वीडियोज बनाती हैं और इसमें सेलेब्स भी आते हैं, जिसमें काफी बातें करती हैं। इसी बीच हाल ही के व्लॉग में कीकू शारदा की वाइफ को लेकर शॉकिंग बात सामने आई। वीडियो में जब एक्टर परमीत सेठी ने कीकू शारदा की वाइफ प्रियंका से उनकी पढ़ाई के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि ये एक लंबी जर्नी रही है।

इसी बीच कीकू ने बताया कि जब उनकी नई-नई शादी हुई थी तो वो उन्हें अपना पासपोर्ट दिखा रहे थे और इस पर लगे स्टैम्प को दिखा रहे थे। कीकू ने बताया कि उन्होंने अपना पासपोर्ट पत्नी को दिया और इसे रखने के लिए कहा। इस पर कॉमेडियन की पत्नी ने 4-5 पासपोर्ट के बंडल निकाले और टेबल पर रख दिया। इसे देख शॉक्ड कीकू ने पत्नी से सवाल किया कि उनके पास इतने सारे पासपोर्ट क्यों हैं? वो अपना एक पासपोर्ट दिखा रहे थे और उनकी वाइफ के पास 4-5 पासपोर्ट थे। कीकू ने किस्से को आगे बढ़ाते हुए कहा कि प्रियंका ने उनके सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनके पास 7-8 और पासपोर्ट हैं, जिसे वो घर छोड़कर आई हैं। उनके पास कुल 12-13 पासपोर्ट थे।

मलेशिया से सिंगापुर जाती थीं स्कूल

कीकू ने बताया कि उन्होंने प्रियंका की बात को सुनने के बाद पत्नी से फिर से सवाल किया था कि उन्होंने ऐसा क्या किया था कि उनको इतने पासपोर्ट की जरूरत पड़ गई। उस समय कॉमेडियन को पता चला कि प्रियंका मलेशिया में रह रही थीं क्योंकि वहां पर उनके पिता काम करते थे और उनके आस-पास अच्छे स्कूल नहीं थे। इसलिए वो हर दिन पढ़ाई के लिए मलेशिया से सिंगापुर जाती थीं।

क्या बोलीं कीकू शारदा की पत्नी प्रियंका?

कीकू शारदा की पत्नी प्रियंका ने इस किस्से को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वो हर दिन स्कूल जाती थीं और 30 मिनट में वहां पहुंच जाती थीं। उनकी बात सुनकर अर्चना पूरन सिंह शॉक्ड रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार सुना है। कीकू ने बताया कि उन्हें भी जब इसके बारे में पहली बार बता चला तो वो भी शॉक्ड रह गए थे।

OTT Adda: फरवरी के आखिरी हफ्ते में मचेगा बवाल, ओटीटी पर ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ से ‘लव अंडर कंस्ट्रक्शन’ तक ये फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज