Kichcha Sudeep Breaks Down At Mother Saroja Funeral: कन्नड़ के सुपरस्टार एक्टर किच्चा सुदीप पर बीते दिन दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अभिनेता ने मां सरोजा संजीव को खो दिया। उनकी मां के निधन के बाद वो बुरी तरह टूट गए हैं। उनके जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाए। ऐसे में किच्चा की मां के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उनके गम को महसूस किया जा सकता है कि वो कितनी बुरी तरह से टूट चुके हैं। किच्चा सुदीप अपने आंसू तक नहीं रोक पाए।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई ने किच्चा सुदीप की तस्वीरें अपने एक्स यानी कि ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि बीएस बोम्मई किच्चा सुदीप की मां के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे तो एक्टर उन्हें देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। ये पल काफी भावुक कर देने वाला रहा है। कन्नड़ एक्टर उनके गले लगकर रोए थे। ऐसे में इसी इमोशनल पल को बोम्मई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Also Read
जहीर इकबाल ने रखा था पत्नी सोनाक्षी सिन्हा के लिए करवा चौथ का व्रत, कहा- ‘तुम्हारे सामने खाया तो मुझे मार दोगी…’

किच्चा सुदीप के फोटोज के सामने आने के बाद इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्टर को सांत्वना दे रहे हैं। वहीं, उनकी मां को फैंस श्रद्धांजलि भी देते दिखे।

आपको बता दें कि किच्चा सुदीप के साथ फोटो शेयर करने से पहले बोम्मई ने किच्चा की उनकी मां के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा था, ‘मैं श्रीमती सरोजा, जो फेमस एक्टर और डियर किच्चा सुदीप की मां हैं। उनके निधन से काफी दुखी हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सुदीप और उनके परिवार को दर्द सहने की हिम्मत दे।’

गौरतलब है कि किच्चा सुदीप की मां सरोज 86 साल की थीं। उनका बेंगलुरू के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी हालत बिगड़ रही थी और बीते दिन ही सुबह 7 बजे उनका निधन हो गया, जिसके बाद बीते दिन ही उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरू में किया गया। अंतिम दर्शन के लिए उनके शव को बेंगलुरू के घर में रखा गया था।