हाल ही में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर’ का टीज़र रिलीज़ हुआ। इस टीज़र में जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो था कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक। कियारा नियॉन लाइम ग्रीन बिकिनी में नजर आईं। उनका बोल्ड और ग्लैमरस लुक देखते ही उनके फैंस सरप्राइज हो गए। ये पहली बार था जब कियारा ने किसी फिल्म में बिकिनी पहनी है। अब इस आइकॉनिक लुक के पीछे की स्टाइलिस्ट, अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने इसके पीछे की कहानी बताई है।

कियारा की बिकिनी बनाने के लिए अनाइता को मिला था ये ब्रीफ

अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने बताया कि यह पहली बार था जब उन्होंने कियारा को किसी फिल्म के लिए स्टाइल किया। अनाइता ने बताया कि उन्हें जो ब्रीफ दिया गया वो सीधा और सिंपल था, उन्हें कहा गया- हॉट। अनाइता का मकसद था कि कियारा का यह लुक बिल्कुल नेचुरल और रिलैक्स्ड दिखे, जैसे कोई लड़की बीच पर आत्मविश्वास के साथ होती है। उन्होंने कियारा को भी यही सलाह दी कि वह “अपने में रहें, किसी और के लिए नहीं।” अनाइता ने कहा कि यह लुक इतना असरदार इस वजह से लगा क्योंकि कियारा इसे सिर्फ निभा नहीं रही थीं, बल्कि जी रही थीं।

लिसा रे को 37 साल की उम्र में बंद हो गए थे पीरियड्स, कैंसर के इलाज की वजह से कम उम्र में हुआ मेनोपॉज

ऐसे चुना गया कियारा की बिकिनी का रंग और डिजाइन

अनाइता ने बताया कि उन्होंने कियारा की बिकिनी का रंग हरा या पीला ना करके एक अनोखा नियॉन लाइम ग्रीन शेड दिया, ऐसा उन्होंने जानबूझकर किया जिससे तुरंत लोगों का ध्यान जाए। बिकिनी की डिजाइन सिंपल रखी मगर ट्विस्ट जोड़ा। अनाइता ने बताया बिकिनी चार्म्स का पहली बार इस्तेमाल किया गया, जो सेंटर में लगे थे। यह डिज़ाइन बिकिनी को और खूबसूरत करने लगा।

अनाइता ने कहा मेटालिक शीन इस लुक को 70 के दशक के ग्लैमर की याद दिलाता है, लेकिन साथ ही आज की जेन Z के बोल्ड और फंकी स्टाइल से भी मिलता है।

कपिल शर्मा के दास दादा का निधन, टीम हुई भावुक: आज दिल बहुत भारी 

कियारा की कड़ी मेहनत

अनाइता ने बताया कि कियारा ने बिकिनी लुक के लिए बहुत मेहनत की। उन्होंने कहा, “वह इसमें इतनी सहज थीं कि उन्हें यह सोचने की ज़रूरत ही नहीं थी कि कैसे घूमना है, क्या करना है- बस अपने शरीर में पूरी तरह आज़ाद। और जो शानदार बॉडी आप स्क्रीन पर देख रहे हैं, वो पूरी तरह उनकी मेहनत का नतीजा है।”

‘वॉर 2’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। जिसे अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है, फिल्म 14 अगस्त, 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर में रिलीज होगी।

जिस ‘शापित’ बंगले ने बनाया सुपरस्टार, उसी ने कर दिया बर्बाद? राजेश खन्ना ने 3.5 लाख में इस हिट एक्टर से खरीदा था ‘भूत बंगला’

कियारा आडवाणी बनने वाली हैं मां

कियारा आडवाणी की फिल्म जहां 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है, वहीं एक्ट्रेस की जिंदगी में नई खुशियां आने वाली हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में कियारा ने मेट गाला 2025 में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए वॉक भी किया था। एक्ट्रेस के लुक ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

जहां वॉर 2 से कियारा के बिकिनी लुक की तारीफ हो रही है वहीं निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भद्दा कमेंट किया था, हालांकि ट्रोल होने लगे तो उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर।