बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार यश के साथ वह ‘टॉक्सिक’ फिल्म में भी नजर आएंगी। यह एक्ट्रेस की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक भी है। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को डबल करते हुए इस फिल्म से कियारा का फर्स्ट लुक जारी किया है। साथ ही, मूवी से उनके किरदार की जानकारी भी दी है। आइए जानते हैं कि यश के साथ कियारा किस अवतार में नजर आएंगी।
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर यश और कियारा दोनों चर्चा में बने हुए हैं। लीड एक्टर यश ने इंस्टाग्राम पर रविवार को एक पोस्टर जारी करते हुए फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल, यह पोस्टर फिल्म से कियारा के लुक का है। बता दें कि मां बनने के बाद कियारा की यह इस साल की पहली फिल्म होगी।
यश ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से कियारा का लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘पेश है कियारा आडवाणी, नादिया के रूप में- बड़ों के लिए एक जहरीली परी कथा।’ पोस्टर में कियारा का एकदम अलग लुक देखने को मिला। लोगों के लिए उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो गया है। कियारा टॉक्सिक फिल्म में नादिया के रोल में नजर आएंगी और सोशल मीडिया पर उनका फर्स्ट लुक पोस्टर आते ही छा गया है।
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ में नजर आए लुली डकैत ने कभी किया था ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम, क्या आपने पहचाना?
कियारा आडवाणी का लुक सामने आने के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कियारा के लेटेस्ट लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दे देते हैं कि इसे अगले साल यानी 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें, तो इसमें यश और कियारा के साथ ही, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय जैसे पॉपुलर किलाकार नजर आएंगे। फिल्म को सिनेमाघरों में छह भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में इसका नाम सबसे पहले स्थान पर है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर मूवी कैसा प्रदर्शन करती है।
