Khesari Lal Yadav Dance Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है। खेसारी अपनी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग के कारण उनका कोई भी डांस वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाने पर डांस यू-ट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल के साथ में डांसर ग्लोरी भी ठुमके लगा रही हैं। खेसारी और ग्लोरी के बीच डांस का मुकाबला दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

खेसारी लाल यादव वीडियो में भोजपुरी गाने ‘आई सुहाग रात जहिया’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी के साथ इस वीडियो में डांसर ग्लोरी का भी लुक और अंदाज देखने लायक है। खेसारी के इस वीडियो को 46 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे खेसारी लाल यादव के डांस स्टेप्स देखने लायक हैं। खेसारी को डांसर भी कांटे की टक्कर देते हुए नजर आ रही हैं। खेसारी का डांस देखकर वहां पर मौजूद लोग भी झूमने के लिए मजबूर हैं। कई लोग खेसारी के वीडियो को मोबाइल में कैद करते हुए नजर आ रहे हैं।

खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। सपना और खेसारी के बीच की केमेस्ट्री भी देखने लायक थी। दोनों भोजपुरी गाने भतार अइबे होली के बाद गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को भी लाखों की संख्या में व्यूज मिल गए हैं। सपना चौधरी जहां हरियाणा से निकलकर बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अपना नाम बना चुकी हैं। वहीं खेसारी लाल यादव भी बिहार के अलावा यूपी में भी नाम कमा रहे हैं। खेसारी लाल यादव की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती हैं। खेसारी लाल की अपकमिंग फिल्म Coolie No. 1 है, जो अगले साल रिलीज होगी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)