Khesari Lal Yadav, Bhag Khesari Bhag Theme song:  भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) अपने आने वाली फिल्म भाग खेसारी भाग को लेकर काफी चर्चा में हैं। खेसारी के करियर की यह एक ऐसी फिल्म है जो बनारस की सच्ची घटना से प्रेरित है। दर्शकों के लिहाज से यह फिल्म कितनी खास होने वाली है ये रिलीज के बाद पता चलेगा लेकिन खेसारी लाल ने इसके लिए कितनी मेहनत की है यह ट्रेलर और नए थीम सॉन्ग से इसका अंदाजा लगा सकते हैं।

खेसारी लाल की फिल्म भाग खेसारी भाग की 11 नवंबर को थीम सॉन्ग रिलीज किया गया है। थीम सॉन्ग आपको कुछ-कुछ भाग मिल्खा भाग के सॉन्ग जिंदा है तो गाने की तरह ही लगेगा। थीम सॉन्ग में खेसारी लाल यादव आग, पानी से खेलते नजर आ रहे हैं। अब तक इसके कई गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। सभी के सभी गाने फैंस द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। खेसारी लाल इस फिल्म में एक धावक की भूमिका निभाई है। कैसे एक छोटे से गांव से देश के लिए दौड़ में मेडल लाता है फिल्म में यही दिखाया गया है।

खेसारी का किरदार गांव के एक लड़के की है जिसको मां बाप से लेकर गांव वाले पनौती समझते हैं। पिता नकारा समझते हैं लेकिन वह अपने दम पर देश के लिए मेडल लाकर यह साबित कर देता है कि वह नकारा नहीं है। फिल्म में अपनी मेहनत को लेकर एक इंटरव्यू में खेसारी लाल ने बताया था कि वह फिल्म के लिए 6 दिनों त भागते रहे थे। काफी तेज दौड़ना पड़ता था शूटिंग के वक्त। इस फिल्म के लिए वे बाकी के फिल्मों से ज्यादा मेहनत किए हैं।

मालूम हो कि लंबे समय के बाद खेसारी लाल यादव के साथ स्‍मृति सिन्‍हा नजर आ रही हैं। फिल्म का डायरेक्ट प्रेमांशु ने किया है। भाग खेसारी भाग’ में खेसारी लाल यादव, स्मृति सिन्हा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा, अर्जुन यादव, राहुल शाहू, प्रीतम कुमार, अविनाश मधुकर, अमित चौधरी, सत्य प्रकाश सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं और म्यूजिक ओम झा ने दिया है।