भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में नया आयाम स्थापित किया है। फिर वो म्यूजिक वीडियो हो, फिल्म हो या फिर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन हो। वो खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। उन्हें एक्टिंग के लिए लोग पसंद तो करते ही हैं साथ ही फिटनेस, कॉमेडी और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन्स (Khesari Lal Yadav Transformations) के लिए भी जानते हैं। इसी बीच अब एक्टर ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें अपने एब्स और गजब के ट्रांसफॉर्मेशन को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

यूं तो खेसारी लाल यादव अपने किसी ना किसी म्यूजिक वीडियो को शेयर करने की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनके गाने जब भी यूट्यूब पर रिलीज होते हैं तो उन्हें मिलियन्स व्यूज मिलते हैं और ये गाने लंबे समय तक ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं। इसी बीच एक्टर ने अपना जिम से वर्कआउट के बाद एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं और कमाल की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इसमें उनका ये लुक तो बस देखते ही बन रहा है। फैंस भी उनके इस लुक को देखकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

खेसारी के वीडियो पर अगर लोगों के रिएक्शन्स की बात की करें तो एक ने लिखा, ‘भोजपुरी इंडस्ट्री के असली सुपरस्टार। एकदम जहर।’ दूसरे ने लिखा, ‘पावर होला खाली खेसारी भइया में।’ तीसरे ने लिखा, ‘अरे भइया…बाकी स्टार को और कितना जलाओगे… ये बॉडी देख के कोमा में चला गया होगा आपका बड़का भइया सब।’ इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रियल ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव।’ इसी तरह से लोग उनकी पोस्ट पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। आर्टिकल लिखे जाने तक महज दो घंटे में इसे डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।

सलमान खान के फैन हैं खेसारी

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman khan) के फैन हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा बिग बॉस के सीजन 13 में किया था। शो में जब खेसारी की एंट्री होती है तो उन्होंने इस बीच इसके बारे में बताया था। एक्टर ने कहा था कि वो उन्हें भगवान की तरह मानते हैं और वो सलमान के बहुत बड़े फैन हैं। खेसारी उनकी तरह ही अपनी बॉडी भी बनाने का सपना देखते हैं। इसलिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और अब डैशिंग बॉडी बनाकर उन्होंने फैंस को शॉक्ड कर दिया है।