भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘संघर्ष 2’ (Sangharsh 2) को लेकर चर्चा में हैं। इसका ट्रेलर वीडियो बीते दिनों ही रिलीज किया गया और दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस भी मिला है। वीडियो रिलीज होने के चंद ही घंटों में इंटरनेट पर छा गया था और इसे लाखों व्यूज भी मिले। इसमें उन्हें नए अंदाज में देखा गया था। इसी बीच अब एक्टर की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सीएम की सभा में बंदूक लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। उनके बंदूक लेकर जाते ही हड़कंप मच जाता है। खुद मुख्यमंत्री भी हैरान रह जाते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि खेसारी लाल यादव को क्या आन पड़ी कि वो बंदूक लेकर मुख्यमंत्री की सभा में पहुंच गए। दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि एक्टर जहां फिल्म ‘संघर्ष 2’ में नजर आने वाले हैं वहीं, वो इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘अवैध’ (Bhojpuri Film Awaidh) की शूटिंग में भी बिजी हैं। इसी के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उन्हें बवाल मचाते हुए देखा जा सकता है। वो इसमें दबंग अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। सामने आई फोटोज में देख सकते हैं कि एक्टर बड़ी सी बंदूक लिए हुए नजर आ रहे हैं।

सोनभद्र में चल रही फिल्म की शूटिंग
वहीं, फिल्म ‘अवैध’ में भोजपुरी फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा मुख्यमंत्री का रोल प्ले कर रहे हैं। फोटोज में देख सकते हैं वो मुख्यमंत्री बनकर एक सभा को संबोधित करते हैं और इसी बीच खेसारी बंदूक लिए हुए स्टेज पर पहुंच जाते हैं। इसमें रंजन भी सीएम के रोल में जंच रह हैं। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में की जा रही है। आपको बता दें कि रंजन सिन्हा पहले भी कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं और एक बार फिर लंबे समय बाद हुए खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘अवैध’ स्क्रीन पर दिखाई देने वाले हैं।
लीड रोल में हैं ये भोजपुरी सितारे
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘अवैध’ का निर्माण राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया जा रहा है। इसके निर्देशक नीरज-रणधीर और निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। इस फिल्म की कहानी, संवाद और पटकथा प्रवीन चंद्र और अभिषेक चौहान ने मिलकर लिखी है। अगर फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह, अपर्णा मलिक, समर्थ चतुर्वेदी, के के गोस्वामी, देव सिंह, सुबोध सेठ, महेश राजा, प्रेम दुबे, मनीष आनंद, सैकत चटर्जी और ओपी कश्यप जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।