Khesari Lal Yadav Bhojpuri song Piya Driver Ho | Bol Bam Super Hits Song: सावन का पवित्र माह चल रहा है और देशभर में शिवभक्त कांवड़ यात्रा में व्यस्त हैं। इस दौरान भक्ति गीतों का बोलबाला है, खासतौर पर भोजपुरी कांवड़ गीतों की धूम यूट्यूब पर देखने को मिल रही है। पवन सिंह, शिल्पी राज, कल्पना पटवारी जैसे सिंगर्स के गाने ट्रेंड कर रहे हैं। लेकिन इस बार एक पुराना हिट गाना फिर से चर्चा में है- खेसारी लाल यादव का मशहूर गीत ‘पिया ड्राइवर हो…’।

यह गाना साल 2017 में रिलीज हुआ था। उस वक्त इसे ‘कांवड़ 2017’ नामक एल्बम के तहत रिलीज किया गया था। गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है और इसमें वे खुद भी नजर आ रहे हैं। गाने के बोल कृष्णा बेराड़ी ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक एम एम ब्रदर ने कंपोज किया है। यह गाना यूट्यूब पर एंजल म्यूजिक के आधिकारिक चैनल पर अपलोड किया गया था और अब तक इस पर 32 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। सावन के महीने में यह गाना शिवभक्तों के बीच एक बार फिर से हिट हो गया है।

क्यों है खास खेसारी लाल यादव का ये गाना?

‘पिया ड्राइवर हो’ गाना कांवड़ यात्रा और सावन की भक्ति से जुड़ा हुआ है। भक्तिभाव के साथ देसी रंगत गाने को खास बना रही है इसी वजह से हर साल सावन पर ये गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करता है।

Sawan Bhojpuri Songs: ‘ड्राईवर अभी नया बा’ से ‘सावने में जा…’ तक, सावन में छाए खेसारी लाल के ये गाने

कौन हैं खेसारी लाल यादव?

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उनका जन्म बिहार के छपरा जिले में हुआ था। खेसारी लाल यादव पहले काफी गरीब थे मगर आज अपनी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों और गानों में काम किया है।

‘बम बम लागतरs’, सावन में देखिए खेसारी लाल यादव-रक्षा गुप्ता का जबरदस्त नया Bhojpuri Song, भक्ति से है सराबोर

सावन के इस मौसम में खेसारी का ‘पिया ड्राइवर हो’ अगर आपने नहीं सुना है तो यहां देखें गाना: