खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के आज शीर्ष के अभिनेता माने जाते हैं। कभी बेहद गरीबी में जीवन बिताने वाले खेसारी लाल ने अपनी मेहनत और कला से आज एक ऐसा मुकाम हासिल किया है। ये बात कई बार वह अपने इंटरव्यू में बोल चुके हैं। उनकी गायिकी के साथ-साथ लोग उनके डांस के भी लाखों दीवाने हैं। इसका प्रमाण है यू ट्यूब। इस बीच खेसारी लाल और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक लाइव डांस शो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि खेसारी लाल और काजल को लाइव डांस करता देख उनके फैंस इतने उत्साहित हो जाते हैं कि बीच में ही डांस को बंद करना पड़ जाता है।
दरअसल साल 2017 में खेसारी लाल और काजल राघवानी की सुपरहिट फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ रिलीज हुई थी। इसी फिल्म का प्रोमोशन करने खेसारी लाल-काजल राघवानी के साथ दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे भी साथ में थे। फिल्म का ही एक ब्लॉक बस्टर सॉन्ग शूट किया गया था जिसमें खेसारी लाल और काजल राघवानी ने जबरदस्त डांस किया था। इस गाने का बोल था- सरसो के सगिया ताजा। खेसारी लाल फैंस को इसी गाने पर एंटरटेन करने की कोशिश करते हैं। काजल राघवानी और खेसारी जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रहे होते हैं कि बीच में ही फैंस हंगामा कर देते हैं। मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाकर खड़े हो जाते हैं और भगदड़ जैसा माहौल तैयार कर देते हैं। डांस रोक दिया जाता है। निरहुआ, खेसारी सहित शो के संयोजक लोगों से अपील शांति से देखने की अपील करते हैं।
बता दें कुछ देर बाद काजल राघवानी जो साड़ी पहनकर डांस कर रही थीं, जींस और टी-शर्ट में स्टेज पर लौटती हैं और दोबार उसी गाने पर खेसारी लाल के साथ उनका डांस परफॉर्मेंस होता है। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इसी वीडियो को खेसारी लाल ने अपने यूटयूब चैनल खेसारी लाल एंटरटेनमेंट पर भी अपलोड किया है जिसे 5 करोड़ बार देखा जा चुका है। वहीं सरसो के सगिया गाने की बात करें तो इस गाने को 165 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है।
सरसों के सगिया गाना साल 2017 में आई फिल्म मेहंदी लगा के रखना फिल्म का है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव ने अभिनय भी किया था। खेसारी के साथ काजल राघवानी और रितु सिंह मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को डायरेक्ट किया खा रजनीश मिश्रा ने। सरसों के सगिया के संगीतकार थे मधुकर आनंद और बोल लिखे थे प्यारे लाल यादव ने। इसका म्यूजिक लॉन्च किया था वर्ल्डवाइक प्रोड्क्शन ने। प्रोडक्शन हाउस ने अपने यूट्यूब पेज पर गाने का वीडियो शेयर किया था 17 जून 2017 को। वीडियो आते ही लोग इसपर टूट पड़े थे।