Khesari Lal Yadav, Latest Bhojpuri song video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal) और सिंगर प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) साथ में कई हिट गाने दे चुके हैं। अब उनका एक नया भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब पर छाया हुआ है जिसमें काजल राघावनी नजर आ रही हैं। हाल में ही रिलीज इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) का टाइटल है- ‘व्हाट्सएप पर मैसेज बन के धनिया (Whatsapp Ke Message Banke Dhaniya)।’ खेसारी लाल का यह वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसको फैंस बहुत पंसद किया जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेसारी लाल यादव यह गाना उनकी फिल्म बागी का है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी ने 15 सितंबर 2019 को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। हाल ही में यह फिल्म बिहार सहित झारखंड और उत्तरप्रदेश में एक साथ रिलीज हुई थी। यह सॉन्ग व्हाट्सएप चैटिंग पर बनाया गया है। गाने पर लोग एक बार फिर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल के अलावा भोजपुरी की सेंसेशन गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके गीत आजाद सिंह ने लिखे हैं वहीं मधुकर आनंद ने इसमें संगीत दिया है।
देखें वीडियो-
गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट गाने दे चुके हैं। उनके टॉप लिस्ट में सरसो के सगिया, ढाई बजे, पागल बनइबे का, कुलर कुर्ती में सहित कई और भोजपुरी गाने हैं जिनके व्यूज मिलियन में हैं। खेसारी की फिल्मों की बात करें तो बागी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। खेसारी अब अपनी नई फिल्म भाग खेसारी भाग को लेकर ज्यादा व्यस्त हैं। इसके अलावा और कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।