Khesari Lal Yadav, Bhojpuri song video: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal) का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। खेसारी के इस गाने ने भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) में एक अलग ही मुकाम हासिल करते हुए पवन सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। सबसे मजेदार बात यह है कि जितने भी खेसारी के गाने सबसे ज्यादा हिट हुए हैं सब डूएट रहे हैं जिसमें फीमेल वॉयस के लिए प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इन्हीं में से एक गाना है, ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू (milte marad hamke bhul gailu)।’ इस गाने ने इतिहास रचते हुए 300 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं यानी इसको अब तक 30 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब तक पवन सिंह का एक भोजपुरी गाना-‘छलकता हमरो जवनिया ये राजा’ ही अब तक भोजपुरी गानों (Bhojpuri Gana) के सबसे ज्यादा व्यूज के लिस्ट में था लेकिन खेसारी ने पवन सिंह को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले सिंगर बन चुके हैं।
बता दें पवन सिंह का गाना ‘छलकता हमरो जवनिया ये राजा’ गाने को अब तक 292 मिलियन ही व्यूज मिले हैं जबकि खेसारी के ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’ गाने को 300 मिलियन। खेसारी यह मुकाम सिर्फ गाने के रिलीज के 1 साल में ही हासिल किया जबकि पवन सिंह के उक्त गाने को रिलीज के 3 साल में इतना व्यूज मिल सका है। वहीं इस गाने के आलावा खेसारी लाल के ‘कुलर कुर्ती में लगा ल’ और ‘सरसो के सगिया’ जैसे गाने व्यूज के लिहाज से नीचे की कतार में हैं। दोनों ही गानों के व्यूज क्रमश: 192 मिलियन और 136 मिलियन व्यूज हैं। देखें वीडियो –
उपर जिक्र किए गए सभी गानों में खेसारी के आलावा प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने अपनी आवाज दी है। प्रियंका सिंह के साथ खेसारी के गाए सभी गाने काफी हिट रहे हैं। अब इस गाने ने भी यूट्यूब पर धमाल सा मचाया हुआ है। मालूम हो कि ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’ गाना साल 2017 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस गाने को पवन पांडेय ने लिखा था जबकि संगीत शंकर सिंह का दिया हुआ है। वहीं गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है।