Bhojpuri New Song: भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में इन दिनों सावन गानों की धूम मची हुई है। एक के बाद एक भोजपुरी बोलबम गाना रिलीज किया जा रहा है। यूट्यूब पर पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू और समर सिंह जैसे सितारों के भोजपुरी सावन गीत रिलीज हो रहे हैं। इन्हें दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस भी मिल रहा है। यूट्यूब पर इन गानों को बार-बार देखा जा रहा है। इसी कड़ी में अब भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘सावने में जा तानी देवघर’ रिलीज हुआ है, जो कि रिलीज होते ही बार-बार देखा जा रहा है।

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सावन गाना ‘सावने में जा तानी देवघर’ को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इसमें खेसारी लाल नई हीरोइन के साथ देवघर जाने के लिए कह रहे हैं। गाने में बोलबम की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिल रही है। भोजपुरी गाना ‘सावने में जा तानी देवघर’ रिलीज होते ही छाया हुआ है। इसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। गाने को छप्परफाड़ व्यूज मिल रहे हैं।

आपको बता दें कि खेसारी लाल का गाना ‘सावने में जा तानी देवघर’ को रिलीज होने के कुछ ही देर में देखते ही देखते हजारों व्यूज मिल चुके हैं। जितनी रफ्तार इस गाने के वीडियो पर व्यूज मिल रहे हैं, इसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि भोजपुरी गाना जल्द ही लाखों में व्यूज पा लेगा। खेसारी लाल इस सावन गीत में नई हीरोइन माध्वी लावरे के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ही वीडियो में भोलेनाथ की भक्ति भाव में डूबे दिख रहे हैं।

भोजपुरी सावन गीत ‘सावने में जा तानी देवघर’ को खेसारी लाल यादव ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। इसके लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं और वीडियो का निर्देशन अंकिता वर्मा ने किया है। बहरहाल, इससे पहले भी खेसारी लाल के कई भोजपुरी सावन गीत रिलीज हो चुके हैं। इसमें ‘ड्राईवर अभी नया बा’, ‘पूरा दुनिया के बॉस’ और ‘जल ढारे चल’ जैसे गाने शामिल हैं, जो 2025 सावन के मौके पर रिलीज हुए और दर्शकों ने भी भरपूर प्यार लुटाया।

खेसारी लाल यादव का सावन स्पेशल गाना ‘ड्राइवर अभी नया बा’ यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, सुनीता सिंह संग जबरदस्त केमिस्ट्री ने लूटी महफिल