Khesari Lal Yadav Holi Songs: यूट्यूब पर भोजपुरी के होली गीतों के रंग (Holi Song) में श्रोता जमकर सराबोर हो रहे हैं। सोशल मीडिया के इस वीडियो प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी के छोटे-बड़े सिंगर्स के गानों की एक लंबी फेहरिस्त है। वहीं खेसारी लाल (Khesari Lal) और पवन सिंह (Pawan Singh) के गानों की कोई सानी नहीं। इस बीच खेसारी लाल का एक होली वीडियो सॉन्ग जमकर सुना जा रहा है।
खेसारी लाल यादव के इस गाने में एक पत्नी को पति से शिकायत करते हुए दिखाया गया है। पति सउदी में रहता है। होली के त्योहार पर घर नहीं आने पर पत्नी कहती है कि तुम सउदी में ही घेवर बेचो इधर देवर ही पूरा रंग डाल रहा है। ‘डालता रंग लहंगा में देवरा’ बोल से इस साल रिलीज हुआ ये भोजपुरी गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गीत को पवन पांडे ने लिखा है। संगीत शंकर सिंह का दिया हुआ है। इस गाने को 9 मिलियन बार देखा जा चुका है।
बता दें इस गाने के आलावा खेसारी लाल यादव के और भी गाने धूम मचा रहे हैं। इस साल होली पर रिलीज हुए गानों में ‘भतीजवा के मौसी जिंदाबाद’ काफी हिट रहा। इस गाने को महज 1 महीने के भीतर ही 118 मिलियन बार देखा जा चुका है। वही ‘लहंगा लाल हो जाई’ गाने को भी लोगों का जमकर प्यार मिला। इस गीत को अब तक 31 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही ‘लगा के करुआ तेल अइलु’ भी यूट्यूब पर छाया रहा। इसे 3 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
जयपुर की रहने वाली भोजपुरी अदाकारा शुभी शर्मा के साथ भी खेसारी लाल का एक भोजपुरी होली गाना इस साल रिलीज हुआ है। ‘ले अइहा बंगलिया से दवइया ये बालम’ गाने में खेसारी और शुभी की केमिस्ट्री के हिट होने के लंबे समय बाद फिर से साथ आए हैं। गाने के बोल हैं- ‘भतार मेरा होली में धोखा दिया है’।