Kajal Raghwani Latest Bhojpuri Song Dil Badtameez Ho Gayil: 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। प्रेमियों का खास दिन 14 फरवरी भी नजदीक है। ऐसे में चारों-तरफ प्यार की बरसात हो रही है। स्पेशल वीक में भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स बॉलीवुड सितारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हग डे के दिन भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने के बोले हैं- ‘दिल बदतमीज हो गईल’

गाने में खेसारी लाल यादव ने एक ऐसे लड़का का रोल अदा किया है। जिसे हर लड़की में अपनी प्रेमिका का चेहरा नजर आता है। काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव की लेडी लव का रोल अदा किया है। प्यार होने पर किस तरह से एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की यादों में डूबा रहता है। इस गाने में बखूबी दिखाया गया है। काजल और खेसारी लाल यादव के इस गाने को दो दिन के भीतर ही 5 लाख 50 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। गाने को यू-ट्यूब चैनल Worldwide Records Bhojpuri ने 9 फरवरी को रिलीज किया था।

बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी चर्चित है। फैन्स को दोनों के बीच की केमेस्ट्री खूब पसंद आती है। ये दोनों सितारे जब एक-दूसरे के साथ आते हैं तो खूब धमाल होता है। चॉकलेट के दिन खेसारी और काजल का ‘तोहार होठवा लागेला चाकलेट’ वायरल हुआ था। बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही भोजपुरी सितारों की पॉपुलैरिटी में भी इजाफा हुआ है। भोजपुरी स्टार्स की भी फैन-फॉलोइंग की लिस्ट लंबी होने के कारण वीडियोज कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं।