Khesari Lal Yadav Daal De Kewadi Mein Killi Dance With Kajal Raghwani: भोजपुरी स्टार्स खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी लोगों को खूब भाती है। यही कारण है कि इस जोड़ी की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती हैं। खेसारी-काजल की फिल्मों के अलावा लोगों को उनके डांस वीडियो भी खूब पसंद आते हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाने ‘डाल के किवाड़ी में तिली’ पर दोनों के डांस का वीडियो काफी पॉपुलर है। इस वीडियोज को रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिल गए हैं।

खेसारी लाल की फिल्म बलम जी लव यू (Balam Ji Love You) का गाना ‘डाल के किवाड़ी में तिली’ (Daal De Kewadi Mein Killi) यू-ट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। पिंक कलर के लहंगे में काजल राघवानी का डांस और लुक देखने लायक है। वहीं येलो टी-शर्ट और डेनिम जैकेट में खेसारी भी कमाल लग रहे हैं। खेसारी और काजल ने एक-दूसरे को भोजपुरी गाने पर डांस में जबरदस्त टक्कर दी है। इस गाने को अबतक 6 करोड़ 79 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। खास बात यह है कि इस गाने को 2 लाख के करीब लोगों ने सिर्फ लाइक किया है। जबकि कमेंट्स की संख्या हजारों में है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- महा ब्लॉकबस्टर गाना है। खूब देखो इस गाने को। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- हिंदी फिल्मों में गोविंदा और भोजपुरी फिल्मों में खेसारी हमेशा याद रहेंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मस्त भईया एकदम झक्कास। वहीं तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने काजल-खेसारी के डांस की भी तारीफ की है। करियर की बात करें तो काजल राघवानी और खेसारी लाल ‘हम हैं हिंदुस्तानी’, ‘दुल्हन गंगा पार के’, ‘दबंग आशिक’, ‘संघर्ष’ और ‘मुकद्दर’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। वहीं ये दोनों अपकमिंग फिल्में राजा हिंदुस्तानी, कुली नं 1, Saiyan Arab Gaile Na, खिलाड़ी 786 हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)