Khesari Lal yadav and Kajal Raghwani Bhojpuri Song Dance Video: भोजपुरी सिनेमा की पहुंच बढ़ती जा रही है। भोजपुरी की फिल्मों और गानों को खूब पसंद किया जा रहा। भोजपुरी स्टार्स के गाने तो यू-ट्यूब पर कोहराम मचा देते हैं। ऐसे ही एक और गाने को सोशल मीडिया पर जबरदस्त व्यूज मिल रहे हैं। एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी के एक वीडियो ने यू-ट्यूब पर कोहराम मचा रखा है। वीडियो में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री नजर आ रही है।

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल और काजल राघवानी की सुपरहिट मानी जाती है। इस जोड़ी की केमेस्ट्री हमेशा ही लोगों को पसंद आती है। हालांकि जिस भोजपुरी गाने ने यू-ट्यूब पर हंगामा मचा के रखा है, वह भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिन गंगा पार के’ मूवी का है। धुकुर-धुकुर नाम का यह गाना करोड़ों व्यूज बटोर चुका है। अभी तक इसे 3 करोड़ 89 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। यह फिल्ल बीते साल 2018 में आई थी।

चार करोड़ व्यूज का आंकड़ा छूने की तहलीज पर खड़े इस गाने को आवाज खुद खेसारी लाल यादव ने ही दी है। वैसे भी अक्सर खेसारी लाल यादव ही अपने गाने को आवाज देते हैं। खेसारी लाल और काजल राघवानी बहुत सी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं।

बता दें कि, जल्द ही खेसारी लाल और काजल राघवानी की रोमांटिक जोड़ी एक नई मूवी में देखने को मिलेगी। बीते दिनों इस रोमांटिक जोड़ी की आने वाली फिल्म बागी एक योद्धा का ट्रेलर रिलीज हुआ था। यह ट्रेलर एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर है। मूवी में खेसारी लाल जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे।