होली का त्यौहार जैसे ही आता है, भोजपुरी गानों का सिलसिला शुरू हो जाता है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गानों का जलवां तो हमेशा ही छाया रहता है। इसी बीच उनका एक और नया सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। उनके इस सॉन्ग का नाम ‘पिठईया’ है, जिसमें उनके साथ अक्षरा सिंह भी हैं।

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का ये सॉन्ग 22 फरवरी को रिलीज हुआ था और बस तीन दिनों में ही इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। इस वीडियो सॉन्ग को अब तक करीब 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिले चुके हैं। इसी के साथ उनके इस सॉन्ग को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। अक्षरा और खेसारी का ये होली सॉन्ग जबरदस्त धमाल मचा रहा है।

बता दें, ये भोजपुरी होली सॉन्ग ‘पिठईया’ ब्लू बीट भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये पूरा सॉन्ग खाटी भोजपुरिया अंदाज में है। सॉन्ग में देखा जा सकता है कि खेसारी और अक्षरा जीजा-साली बने हुए है। होली के इस सॉन्ग में जीजा-साली का हंसी-मजाक देखने को मिल रहा है। इसी के साथ अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का जोरदार डांस मूव्स और एक्सप्रेशन भी लोगों को देखने को मिल रहा है।

वहीं इस सॉन्ग का अखिलेश कश्यप द्वारा लिखा गया है और इसका म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। इसी के साथ इस सॉन्ग को ईशान – विवेक ने प्रोड्यूस किया है और आर्यन देव ने डायरेक्ट किया है।

https://youtu.be/GZYT11KmxKU

इससे पहले खेसारी लाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस सॉन्ग के रिलीज की जानकारी दी थी। उन्होंने इस सॉन्ग का एक वीडियो क्लिप फैन्स के साथ शेयर की थी। साथ इसके कैप्शन में लिखा था ‘लीजिए टीजर भी आ गया पिठईया का..बाकी पूरा गीत जो है, 22 के तड़के सुबह 6:45 बजे ब्लू बीट भोजपुरी यूट्यूब यूट्यूब चैनल पर आएगा। ठीक है! होली है’।

गौरतलब है खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह हाल ही में म्यूजिक वीडियो ‘पानी पानी’ में देखा गया था, इस वीडियो के जरिए दोनों करीब 6 साल बाद साथ नजर आए थे। इस म्यूजिक वीडियो के बाद दोनों लगातार एक के बाद एक हिट सॉन्ग दे रहे हैं। फैन्स को भी उनकी ये जोड़ी बेहद पसंद आ रही है।