भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जाता है। अभिनेता की एक्टिंग और उनके सॉन्ग भी फैन्स द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। पिछले काफी समय में भोजपुरी फिल्मों और सॉन्ग्स का क्रेज बढ़ते ही जा रहा है। दर्शकों के बीच भोजपुरी अभिनेताओं की दीवानगी देखने लायक होती है। इसी बीच खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह फैन्स के लिए एक सरप्राइज लेकर आने वाले हैं। दोनों जल्द ही फैन्स के लिए होली सॉन्ग लेकर या रहे हैं। अपने इस नए होली सॉन्ग से वो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
जैसा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में हर त्यौहार के मौके पर नए-नए सॉन्ग तैयार किए जाते हैं। वहीं जब होली जैसे त्यौहार का मौका हो तो भोजपुरी इंडस्ट्री कैसे पीछे रह सकती हैं। इसी क्रम में भोजपुरी जगत की टॉप जोड़ी यानी कि खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह एक बार फिर होली का नया सॉन्ग लेकर आ रहे हैं, जिसका ऐलान अभिनेत्री ने खुद किया है।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है ‘Biggest holi song ever’।
बता दें, रिलीज किए गए इस पोस्टर के साथ ‘बवाल करेंगे’ लिखा हुआ है। इस होली सॉन्ग को अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज में गाया है। वहीं इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि अक्षरा, खेसारी के कंधे पर बैठी हुई हैं। अक्षरा सिंह का ये बिंदास अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।
हालांकि अभिनेत्री ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इस सॉन्ग को कब रिलीज किया जाएगा। लेकिन फैन्स इस सॉन्ग को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा है ‘क्या बात है, इंतजार नहीं हो रहा है’।
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा और दर्शकों की सबसे ज्यादा पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। बता दें, पिछले साल ही बादशाह के ‘पानी-पानी’ सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन आया था, जिसमें बादशाह के साथ खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने नजर आ थे। इस सॉन्ग ने इंटरनेट पर जबरदस्त धमाल मचाया था। इसी के साथ मीडिया में ये भी खबरें सामने आई थीं कि अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड में भी कदम रखने वाली हैं।