Khesari Lal Yadav, Latest Bhojpuri song video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी (Khesari) लाल यादव की फिल्म भाग खेसारी भाग अब रिलीज को तैयार है। एक के बाद एक इसके गाने भी यूट्यूब पर रिलीज किए जा रहे हैं। हाल ही में ‘बिस्कुट डुबा के’ गाने के बाद इस फिल्म का एक और गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने में फिल्म में लीड रोल निभा रहीं स्मृति सिन्हा के साथ अनारा गुप्ता भी नजर आ रही हैं। दो अभिनेत्रियों के साथ खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) का यह भोजपुरी सॉन्ग खूब देखा-सुना जा रहा है। हफ्ते भर के भीतर ही इस गाने के प्रति क्रेज को आप इस बात से ही समझ सकते हैं कि अब तक 38 लाख से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है।

खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) का टाइटल है- ‘मेरी वाली मस्त है (Meri Wali Mast Hai)।’ खेसारी लाल का यह वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसको फैंस द्वारा बहुत पंसद किया जा रहा है। बता दें कि खेसारी लाल यादव यह गाना उनकी फिल्म भाग खेसारी भाग का है। इस गाने को एंटरटेन म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 22 अक्टूबर 2019 को अपलोड किया है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल के अलावा भोजपुरी की सेंसेशन गायिका खुश्बू जैन और ओम झा ने अपनी आवाज दी है। इसके गीत आजाद सिंह ने लिखे हैं वहीं ओम झा ने इसका म्यूजिक कंपोज किया है।

बता दें भाग खेसारी भाग एक ऐसे गांव के लड़के की कहानी है जिसे हर कोई पनौती मानता है। लेकिन उसमे एक खासियत होती है कि दौड़ में उसे कोई हरा नहीं सकता है। और एक दिन वह दौड़ में देश के लिए मेडल जीत कर लाता है। इसी के इर्द-गिर्द इस फिल्म की कहानी रची गई है। फिल्म में खेसारी लाल और स्मृति सिन्हा लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म की स्टोरी मनोज के कुशवाहा ने लिखी है। फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने निर्देशित किया है वहीं इसके निर्माता उमा शंकर सिंह हैं।