Bhojpuri Gana: हाल ही में ‘लहंगा लाल हो गईल’ गाने की धमाकेदार सफलता के बाद खेसारी लाल यादव (khesari lal) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) का एक और होली सॉन्ग यूट्यूपर छाया हुआ है। यह भोजपुरी होली गीत 18 फरवरी को Worldwide Records Bhojpuri पर रिलीज किया गया है जिसको अब तक 2 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं। होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बचे हैं लिहाजा यूट्यूब पर बैक-टू-बैक भोजपुरी गाने रिलीज किए जा रहे हैं। इनमें से कई होली गाने भोजपुरी फिल्मों के गानों की धुन पर ही बनाए गए हैं।
खेसारी लाल और प्रियंका सिंह का जो गाना रिलीज हुआ है उसके बोल हैं- ‘बानी हम शादीशुदा’। गाने की धुन मधुकर आनंद ने बनाई हैं जो पहले दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म लल्लू की लैला के एक गाने में प्रयोग किया जा चुका है। निरहुआ पर फिल्माए गए गाने ‘जवनिया भईल उड़नबाज’ में भी इसी धुन का इस्तेमाल हुआ है जो काफी सुपरहिट रही। इस गाने की सफलता के बाद एक बार फिर होली के गीत खेसारी और प्रियंका सिंह की आवाज में रिकॉर्ड किया गया है।
बता दें खेसारी और प्रियंका के इससे पहले रिलीज गाने ‘डबल सेनुर लगईह (Double Senur Lagaiha)।’ को भी लोगों ने खूब प्यार दिया था। दोनों के साथ में गाए कई भोजपुरी गाने टॉप लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ने साथ में लगभग 50 से भी अधिक गीत गा चुके हैं। उनके टॉप लिस्ट में सरसो के सगिया, ढाई बजे, पागल बनइबे का, कुलर कुर्ती में सहित कई और भोजपुरी गाने हैं जिनके व्यूज मिलियन में हैं। खेसारी की फिल्मों की बात करें तो मेहंदी लगा के रखना 3 इसी साल रिलीज होने को है जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस श्रृंखला की पहली फिल्म खेसारी-काजल की बहुत बड़ी हिट रही है।