Khatron Ke Khiladi 9: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ में इस बार कई सारे टीवी स्टार्स खतरनाक स्टंट्स करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में कॉमेडियन भारती सिंह भी अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ रोहित के शो में स्टंट्स करने पहुंची हैं। शो के दूसरे एपिसोड में सेलेब्स के बीच स्टंट्स को लेकर तनाव देखा गया। इस बीच शो खतरों के खिलाड़ी का पहला स्टंट भारती के पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया ने किया। रोहित शेट्टी ने हर्ष को स्टंट करने को दिया, जिसमें उन्हें केबल से बांध कर दूसरी पतली केबल पर चलना होता है।

पहले तो ये देख हर्ष लिंबाचिया के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन बाद में वह खुद को इस स्टंट के लिए तैयार करते हैं। इस स्टंट में हर्ष के लिए सबसे चैलेंजिंग चीज होती है कि केबल पर कुछ प्लेट्स बिछी होती हैं उन प्लेट्स पर हर्ष को अपना बैलेंस बनाते हुए आगे बढ़ना होता है। हर्ष पहले तो घबराए हुए नजर आते हैं। इसके बाद हर्ष हिम्मत के साथ आगे पांव बढ़ाते हैं। जैसे ही हर्ष पहला कदम बढ़ाते हैं वह थोड़ा सा डोल जाते हैं। दूसरा कदम बढ़ाते ही हर्ष अपना बैलेंस खो बैठते हैं और गिर जाते हैं। ऊंचाई पर किए जा रहे इस स्टंट के बीच हर्ष लिंबाचिया क्रेन की केबल से लटक जाते हैं।

बता दें, रोहित शेट्टी लंबे समय से शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करते आ रहे हैं। इससे पहले रोहित इस शो के पांचवे, छठे और आठवें सीजन को भी होस्ट कर चुके हैं। रोहित अब 9वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी को अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, और अर्जुन कपूर भी होस्ट कर चुके हैं। अक्षय ने इस शो का पहला, दूसरा और चौथा सीजन होस्ट किया था। प्रियंका ने तीसरा सीजन होस्ट किया था। फिर रोहित ने पांचवा, छठा और आठवां। इससे पहले 7वां शो अर्जुन कपूर होस्ट कर चुके थे। अब रोहित 9वें सीजन के साथ फिर वापसी कर चुके हैं।