कलर्स चैनल के शो खतरों के खिलाड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। स्टंट से भरपूर शो में दर्शकों को कॉमेडियन भारती सिंह के जोक्स भी ध्यान आकर्षित कर रही है। हमेशा कूल और मजाकिया अंदाज में नजर आने वालीं भारती सिंह शो के कंटेस्टेंट आदित्य नारायण से पति हर्ष के लिए बहस करती हुई नजर आईं। भारती और आदित्य के बीच की नोंक-झोक को देखने के लिए दर्शक रविवार के लिए काफी उत्साहित थे।
दरअसल, भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया को सांप के साथ एक टास्क मिलता है। जिसे वह छोड़ देते हैं। यह देखकर आदित्य नारायण काफी नाराज हो जाते हैं। आदित्य कहते हैं कि ये तो काफी शर्मनाक है। इस बात को सुनकर भारती सिंह नाराज हो जाती हैं। वह कहती हैं, बिना देखें आप किसी पर आरोप नहीं लगा सकते हैं, पहले देख तो लो कि आखिर हुआ क्या है। बता दें कि 5 जनवरी से खतरों के खिलाड़ी-जिगर पे ट्रिगर की शुरुआत हुई थी। शो के 9 वें सीजन को निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। शो के एक एपिसोड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शो के दौरान भारती सिंह मिमिक्री करते हुए भी नजर आती हैं।
देखें वीडियो-
#AdityaNarayan and @bharti_lalli get into an argument involving @writerharsh. What led to it? Find out tonight at 9 PM. #JigarPeTrigger #KKK9 @MSArenaOfficial @Woodland pic.twitter.com/pOv1ZteQrf
— COLORS (@ColorsTV) January 20, 2019
खतरों के खिलाड़ी में सबसे ज्यादा चर्चा श्रीसंत की हो रही है। बिग बॉस 12 के फर्स्ट रनरअप रह चुके श्रीसंत खतरों के खिलाड़ी में काफी शांत नजर आ रहे हैं। बीते एक एपिसोड में विकास गुप्ता और रोहित शेट्टी के बीच हुई बहस काफी चर्चा में रही थी। दरअसल एक एपिसोड में स्टंट को भारती सिंह और विकास गुप्ता को जोड़ी में परफॉर्म करना था। लेकिन विकास गुप्ता की हड़बड़ी के कारण भारती सिंह एलिमेशन राउंड में चली गई थीं। उस दौरान विकास गुप्ता ने भारती सिंह को सुरक्षित करने के लिए स्टंट परफॉर्म करने से इंकार कर दिया था।
