Kesari Box Office Collection Day 19:  अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का बॉक्स ऑफिस पर रिलीज का तीसरा वीक चल रहा है। फिल्म ने 21 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने तीसरे वीक के सोमवार तक कुल कलेक्शन 144 करोड़ 75 लाख रुपए का कर लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म तीसरे वीक में ही 150 करोड़ रुपए की कमाई भी कर लेगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिसेंट कमाई कर रही है। आने वाले दिनों में भी फिल्म 145-150 करोड़ रुपए की कमाई कर लेगी। फिल्म ने तीसरे वीक के सोमवार को 1 करोड़ 41 लाख रुपए की कमाई की है। फिल्म ने रविवार को 3 करोड़ 23 लाख रुपए कमाए। शनिवार को 2 करोड़ 62 लाख रुपए की कमाई की। शुक्रवार को फिल्म ने 1 करोड़ 65 लाख रुपए का बिजनेस किया था। ‘केसरी’ ने पहले वीक में 105 करोड़ 86 लाख और दूसरे वीक में 29 करोड़ 66 लाख रुपए का बिजनेस किया था। तीसरे वीक के वीकेंड में फिल्म ने 7 करोड़ 50 लाख रुपए का बिजनेस किया था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)

Live Blog

16:30 (IST)09 Apr 2019
जॉन की RAW दे रही टक्कर

अक्षय कुमार की केसरी को लेकर कहा जा रहा है कि मंगलवार को भी फिल्म 1-2 करोड़ रुपए के बीच की कमाई करने में सफल हो सकती है। फिल्म को जॉन अब्राहम की फिल्म RAW से कड़ी टक्कर मिल रही है।

15:23 (IST)09 Apr 2019
अक्षय के फैन्स कर रहे ट्रोल

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म एक ओर जहां धांसू कमाई करने में सफल हो रही है तो वहीं दूसरी ओर अक्षय के फैन्स रोहित शेट्टी, सलमान खान और शाहरुख खान का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

14:50 (IST)09 Apr 2019
फैन्स का ऐसा रहा रिएक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की सफलता से खुश फैन्स अक्षय कुमार की तारीफ के पुल बांध रहे हैं।

13:28 (IST)09 Apr 2019
लाइफटाइम कलेक्शन

अक्षय कुमार की केसरी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने सोमवार को डिसेंट कमाई की है। माना जा रहा है कि फिल्म तीसरे वीक में 146 करोड़ की कमाई कर सकती है। जबकि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 155-159 करोड़ के बीच हो सकता है।

12:46 (IST)09 Apr 2019
तीसरे वीक में सुस्त हुई रफ्तार

केसरी की कमाई में वीक डेज में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि तीसरे वीक में भी फिल्म कमाई करने और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है।

12:10 (IST)09 Apr 2019
सुपरहिट हुई केसरी

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी बॉक्स ऑफिस पर अबतक 144 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपए के आसपास बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म सुपरहिट साबित हो गई है।

11:37 (IST)09 Apr 2019
बार-बार देख रहे लोग

अक्षय कुमार की केसरी को एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। अक्षय के फैन्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

11:06 (IST)09 Apr 2019
फिल्म साबित होगी ब्लॉकबस्टर

अक्षय कुमार की केसरी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का खूब जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों का कहना है कि फिल्म भारतीय सिनेमा में ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है।

10:28 (IST)09 Apr 2019
जारी रहेगी फिल्म की कमाई

अक्षय कुमार की केसरी ने सोमवार को 1 करोड़ 41 लाख रुपए की कमाई की है। माना जा रहा है कि आने वाले वीक डेज में भी फिल्म की कमाई जारी रहने वाली है।

09:58 (IST)09 Apr 2019
फिल्म की कमाई

अक्षय कुमार की केसरी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का सोमवार तक कुल कलेक्शन 144 करोड़ 75 लाख रुपए हो गया है। जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 190 करोड़ रुपए के आसपास कमाई कर ली है।

09:32 (IST)09 Apr 2019
केसरी को दर्शकों ने बताया- अच्छी फिल्म

केसरी को देखने के लिए लोग तीसरे वीक में भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई सालों के बाद बॉलीवुड में कोई अच्छी फिल्म आई है। एक दर्शक ने लिखा- अच्छी फिल्म देने के लिए अक्षय कुमार और डायरेक्टर अनुराग सिंह शुक्रिया।