साउथ सिनेमा जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) इन दिनों अपनी शादी और रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों इंटरनेट पर उनकी एक मिस्ट्री मैन संग फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद उनकी शादी की खबरें मीडिया में तेज हो गई थीं। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने वाली हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और सफाई दी है। चलिए आपको बताते हैं कि वो क्या सच में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं? अगर हां तो कब?

कीर्ति सुरेश ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में इसकी सफाई दी है। उन्होंने उसमें लिखा, ‘हाहाहा, इस मुद्दे को खींचने की जरूरत नहीं है। मैं मिस्ट्री मैन के बारे में खुद खुलासा कर दूंगी। तब तक के लिए आप लोग चिल कीजिए।’ इस पर लोगों के खूब रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। लोग उनके मिस्ट्री मैन के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस की बात पर उन्हें यकीन नहीं हो रहा है।

इसके अलावा अगर एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो हाल ही में रिलीज हुई सुपरहिट साउथ फिल्म ‘दसारा’ (Dasara) में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक्टिंग के दम पर खूब तारीफें बटोरी थी। वो साउथ फिल्मों के बड़े प्रोड्यूसर जी सुरेश कुमार की बेटी हैं।

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था काम

कीर्ति सुरेश ने फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत बचपन से ही की थी। उनका जन्म 17 अक्टूबर, 1992 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने साल 2000 में फिल्म ‘पायलेट्स’ से की थी। इसमें वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। साल 2013 में एक्ट्रेस ने प्रियदर्शन की साइकलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गीतांजलि’ में काम किया था। इसके बाद अब तक उन्होंने 31 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। वो साउथ की बड़ी स्टार हैं। हालांकि, उन्हें ‘महानती’ (Mahanati) में काम करने का मौका मिला था।