उत्तराखंड में केदारनाथ धाम (Kedarnath Dhaam) यात्रा जारी है। श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम में हर बार की तरह ही इस बार भी घोड़ा और खच्चर की संवारी की व्यवस्था की गई है। जो लोग चल-फिर नहीं पाते हैं या थक जाते हैं। वो इन जानवरों की पीठ पर सवार होकर पूरी सहूलियत के साथ अपनी यात्रा को पूरी करते हैं। इसी बीच इस पवित्र धाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोग घोड़े के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। वो उसे जबरन कथित सिगरेट पिला रहे हैं। ये मामला काफी गंभीर है और लोग इस पर गुस्सा निकाल रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने गुस्सा निकाला है।
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने घोड़े को कथित सिगरेट पिलाने वाला वीडियो रीट्वीट किया है। उन्होंने इसे शेयर करने के साथ ही अपना रिएक्शन दिया है। इस रीट्वीट कर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘क्या हम हमारे पवित्र स्थानों पर घोड़े के साथ होने वाले अत्याचारों को रोक सकते हैं।’ इतना ही नहीं रवीना ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पीएमओ इंडिया को टैग भी किया है और लिखा कि ‘क्या ऐसे लोगों को अरेस्ट किया जा सकता है?’
वहीं, ट्विटर पर कई यूजर्स ने भी अपनी नाराजगी जताई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया था वीडियो
केदारनाथ धाम में घोड़े के साथ बदसलूकी का वीडियो (Raveena Tandon On Kedarnath Viral video) एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किया गया था। इस उत्तराखंड पुलिस ने भी रिप्लाई करते हुए रीट्वीट किया है। पुलिस की ओर से लिखा गया है कि ‘मामला हमारे संज्ञान में है। पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों को पहचानने की कोशिश कर रही है।’ इसके साथ ही पुलिस की ओर से लोगों से ये गुजारिश भी की गई है कि ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल नजदीकी ड्यूटी पुलिस या फिर 112 पर कॉल करके दें।
क्या है वायरल वीडियो में?
अब अगर वायरल वीडियो की बात की जाए तो इसमें देखा जा सकता है कि एक घोड़े को दो लोगों ने पकड़ रखा है। एक शख्स ने उसके मुंह और नाक के छेद को अपने हाथों से कसकर दबा रखा है। वहीं, दूसरा, जबरदस्ती नाक के दूसरे छेद से सिगरेट ठूंस रह है। इसके बाद थोड़ी देर बाद घोड़ा नाक से सिगरेट का धुआं छोड़ता हुआ दिख रहा है।