बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने यह इंडिपेंडेंस डे भारतीय सेना के जवानों के साथ बिताया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सेना के जवानों के लिए रोटियां बना रहे हैं। सुशांत सेना के कैंप में एनडीटीवी के एक शो की शूटिंग के लिए पहुंचे। वीडियो में आप सुशांत को किसी हुनरमंद बावर्ची की तरह बिलकुल सही शेप की रोटियां बनाते देख सकते हैं। सुशांत ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- हमारी कमांडो ट्रेनिंग के बाद गोल रोटियां बना रहा हूं। जय जवान, जय हिंद. watch it today!!#HappyIndependanceDayIndia. सुशांत एक बड़ी सी परात में आटा लेकर बैठे हुए हैं और उसी में बेलन रख कर रोटियां बनाते चले जा रहे हैं। उन्होंने आर्मी वाली कॉमोफ्लॉज लोअर पहनी हुई है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म राब्ता में एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ नजर आए थे। फिल्म की कहानी दो अलग-अलग फेज में चलती है। एक तरफ जहां वर्तमान समय की कहानी चलती है वहीं दूसरी तरफ पिछले जन्म की कहानी भी चलती रहती है। राब्ता से पहले आई थी सुशांत सिंह की फिल्म एम.एस.धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट हुई थी। फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाढ़े और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अब वह जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ में नजर आएंगे। केदारनाथ दो तीर्थयात्रियों की प्रेम कहानी होगी जिसमें सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

https://twitter.com/itsSSR/status/897342314607034369

हाल ही में राजपूत ने MW India मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। फोटोशूट की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं और बाकी तस्वीरें मैगजीन के पेज से शेयर की गई हैं। सुशांत इस मैगजीन के इसी महीने के एडीशन के कवर पेज पर नजर आएंगे। कवर पेज पर वह एक आलीशान कार के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।