KBC, 20th November 2018 Episode Updates: कौन बनेगा करोड़पति का यह एपिसोड अपने दिलचस्प मोड़ पर है। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पूछे गए सवाल का सही और सबसे पहले उत्तर देकर अभिषेक कुमार हॉट सीट पर पहुंचे हैं। अभिषेक एक निजी शिप कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक ने शो में बताया कि पिता के देहांत के बाद उनकी मां ने बड़ी मेहनत से अपने दोनों बेटों की पढ़ाई-लिखाई करवाई और यहां तक पहुंचाया। अभिषेक ने बताया कि छोटे उम्र से ही मां उनका और उनके भाई का ख्याल रखती हैं।
अभिषेक केबीसी में बहुत ही सूझबूझ से खेल रहे हैं लेकिन 50 लाख के सवाल तक आते आते उन्होंने अपनी सारी लाइफलाइन इस्तेमाल कर लिया है। अभिषेक ने जहां 50 लाख के सवाल पर अपनी आखिरी लाइफलाइन 50-50 इस्तेमाल कर के जावाब दिया तो अमिताभ ने भी 50 लाख जीतने की बधाइयां दे डाली। वहीं इसके बाद अमिताभ ने कहा कि ये बोलने का हमें बहुत ही कम अवसर मिलता है, दरअसल ये अगला सवाल 1 करोड़ के लिए है लेकिन अगले ही पल दिन के समाप्ति का हूटर भी बज गया।
उनसे पहले डॉक्टर रविशंकर 3 लाख 20 हजार रूपये जीत कर घऱ गए। 6 लाख 40 हजार रुपये के सवाल का गलत जवाब देकर वो हार गए। यहां आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 10 का यह आखिरी हफ्ता चल रहा है। इस हफ्ते के बाद यह सीजन खत्म हो जाएगा।
मिल रही जानकारी के मुताबिक इस क्विज शो के आखिरी एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने को-स्टार चंदन के साथ नजर आएंगे। कौन बनगेा करोड़पति साल 2000 से शुरू हुआ था और अब केबीसी के 18 साल हो चुके हैं।
आपको यहां यह भी बता दें कि इस बार केबीसी में छोटे उम्र के बच्चों को भी हॉट सीट पर बैठने और यह गेम खेलने का मौका दिया गया था। कई बच्चों ने बेहतरीन प्रतीभा का परिचय देते हुए इस दौरान अच्छी रकम भी जीत थी।
अभिषेक कुमार प्रसाद ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 50 लाख रूपए जीत लिए हैं।
अभिषेक ने खेल के इस पड़ाव पर एक्सपर्ट की राय ली। इस तरह उन्होंने अपनी एक और लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। यह सवाल राजनीति से जुड़ा हुआ था। यह जवाब सही हुआ और अभिषेक 25 लाख रूपए जीत गए।
12 लाख 50 हजार रूपए के सवाल पर ऐसा लगा कि अभिषेक अपनी तीसरी लाइफलाइन का इस्तेमाल करेंगे। लेकिन उन्होंने अपनी इस लाइफलाइन का इस्तेमाल किए बिना ही इस सवाल का सही जवाब दे दिया। अभिषेक ने यहां बेहतरीन खेल दिखाया।
अभिषेक ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्पोर्ट्स से जुड़े एक सवाल का सही जवाब देकर 6 लाख 40 हजार रूपए जीत लिए।
अभिषेक ने अपने पार्टनर से सलाह-मशविरा के बाद इस सवाल का जवाब देकर 3 लाख 20 हजार रूपये जीत लिए। इस तरह उनके दो लाइफलाइन खत्म हो चुके हैं।
यह प्रश्न 'बंधन एक्सप्रेस' ट्रेन को लेकर पूछा गया था। अभिषेक ने इस सवाल का जवाब देने के लिए लाइफलाइन का इस्तेमाल भी किया। ऑडियंस की मदद से सही जवाब देकर उन्होंने यह रकम जीत ली।
अभिषेक ने शो में पूछे गए एक कठिन प्रश्न का जवाब देकर 80,000 रूपए जीत लिए।
अभिषेक एक निजी शिप कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक ने शो में बताया कि पिता के देहांत के बाद उनकी मां ने बड़ी मेहनत से अपने दोनों बेटों की पढ़ाई-लिखाई करवाई और यहां तक पहुंचाया। अभिषेक ने बताया कि छोटे उम्र से ही मां उनका और उनके भाई का ख्याल रखती हैं।
अभिषेक ने 40,000 रूपए के लिए पूछे गए सांतवें प्रश्न का जवाब दिया और यह रकम जीत लिया।
अभिषेक ने 10,000 रूपए के लिए पूछे गए प्रश्न का सही जवाब देकर यह रकम जीत ली है।
अभिषेक ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 5,000 रूपये जीत लिए हैं। उन्होने अभी तक कोई भी लाइफलाइन नहीं लिया है।
गूगल मैप से जुड़े पहले प्रश्न का जवाब देकर अभिषेक ने 1000 रूपये जीत लिए।
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सही जवाब देकर झारखंड के जमशेदपुर से आए अभिषेक कुमार हॉट सीट पर पहुंचे हैं।
6 लाख 40 हजार रूपये के सवाल पर डॉक्टर रविशंकर ने गलत जवाब दे दिया और इस तरह वो खेल में हार गए।
केबीसी के इस एपिसोड की शुरुआत हो चुकी है। शो के शुरुआत में बिग बी ने कहा कि अब जब यह शो खत्म होने जा रहा है तो उन्हें यहां की हर चीज, हर साज और हर सीख याद आ रही है।