KBC 11 2019 Play Along: केबीसी का प्ले अलॉन्ग खेल एक मजेदार गेम है जिसके जरिेए आप अपनी ज्ञान की क्षमता को बढ़ाने और चेक करने के साथ ही ढेर सारा कैश भी पा सकते हैं। यही नहीं आप इस खेल के जरिए हॉट सीट तक भी सकते हैं। आपको बस अपने मोबाइल में प्ले अलॉन्ग खेलना होगा। खेल के सारे नियम वही हैं। इसमें आपको कोई लाइफ लाइन नहीं मिलती है। हां लेकिन आपको रकम के हिसाब से प्वाइंट्स मिलते हैं। इस प्वाइंट्स के ज्यादा होने और सारे सवालों के सही जवाब देने पर आप लकी विनर्स लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। ऐसा होने पर आप ढेर सारे कैश के साथ अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर केबीसी भी खेलते नजर आ सकते हैं। अब तक लाखों से ज्यादा लोगों ने केबीसी प्ले एलॉन्ग घर बैठे सोनी लिव एप पर खेल कर कैश प्राइज जीता है।

ये रहे एपिसोड नंबर 26 के 10  विनर्स – 

इस खेल को खेलने के लिए आपके पास स्मार्टफोन होना जरूरी है। इसको खेलने के लिए आपको बस इतना करना है कि अपने फोन में सोनी लिव (Sony Liv) एप डाउनलोड कर लेना है अगर पहले से है तो उसे अपडेट करना पड़ेगा। सोनी लिव ऐप डाउनलोड करने के बाद आपके फोन में ये ऐप खुलेगा। ऐप खुलते ही इसमें आपको अपना नाम पता और कुछ मुख्य जानकारियां देनी होंगी। इसके बाद आप शो के साथ साथ केबीसी प्ले अलॉन्ग खेल पाएंगे। घर बैठे केबीसी प्ले अलॉन्ग खेल कर ढेरों गिफ्ट्स और कैशप्राइज जीतने का सुनहरा अवसर है।