अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) इन दिनों काफी चर्चा में है। शो में अक्सर कंटेस्टेंट्स की मस्ती, बिग बी के किस्से और कई बार तो इसके सवाल हेडलाइन्स में आ जाते हैं। ऐसे में अब किस्से कहानियों को लेकर नहीं बल्कि हाल के एपिसोड में महाभारत से जुड़ा सवाल किया गया, जिसका कंटेस्टेंट जवाब नहीं दे पाया और हॉट सीट से 12 लाख 50 हजार की रकम के साथ घर वापसी करनी पड़ी है।

दरअसल, अमिताभ बच्चन के रिएलिटी शो ‘केबीसी 16’ के हालिया एपिसोड में राजस्थान के रवि कुमार हॉट सीट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने 12 लाख 50 हजार रुपए जीते। ऐसे में जब उनसे 25 लाख की धनराशि के लिए सवाल किया गया तो वो इसका जवाब नहीं दे पाए और उन्हें हॉट सीट छोड़कर जाना पड़ा। अब वो 25 लाख का सवाल क्या था। चलिए वो भी बताते हैं। ये सवाल ‘महाभारत’ से जुड़ा था।

अमिताभ बच्चन उनसे 25 लाख के लिए सवाल करते हैं कि महाभारत में किसने भीष्म को वरदान दिया था कि वो तभी मर सकते हैं जब वो चाहें? अब इसका सही जवाब रवि कुमार को नहीं पता था। उनके पास लाइमलाइन भी नहीं बची थी। इसलिए उन्होंने शो क्विट कर दिया था। हालांकि, अंत में अमिताभ बच्चन ने इसका सही जवाब बताया। इसका सही जवाब ‘शांतनु’ था।

7 लाख के कर्ज में डूबे हैं रवि कुमार

राजस्थान के रवि कुमार शो में बताते हैं कि उनके यहां पर रोजाना पानी खरीदना पड़ता है। क्योंकि उनके इलाके में पानी की किल्लत है। इसके बाद होस्ट ने सरकार से इस मामले को देखने की अपील की। इतना ही नहीं, रवि कुमार अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं। वो बताते हैं कि उनके चार भाई-बहन हैं। बड़े भाई शुरू से ही घर चलाने के लिए बाहर रहने लगे थे। रवि के पिता मजदूरी करते थे। एक कंस्टक्शन साइट पर दुर्घटना में उनका हाथ टूट गया था।

इसके बाद 6 महीने उन्हे काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी। वो कर्ज में डूब गए। उन्होंने बताया कि उनका परिवार 7 लाख के कर्ज में डूब गया। उनके पास कोई आय का साधन नहीं था। वहीं, नवंबर में शादी भी करने वाले हैं। रवि ने शो में अमिताभ बच्चन को अपनी शादी में आमंत्रित भी किया।