KBC 15: ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ को दूसरा करोड़पति मिल गया है। पहले पंजाब के जसकरण थे और अब उत्तर प्रदेश के जसनिल कुमार ने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। हालिया एपिसोड में जसनिल 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देते हुए ये धनराशि जीत गए। लेकिन जब बारी 7 करोड़ के सवाल की आई तो उन्हें गेम क्विट करना पड़ा। हालांकि जब उन्होंने गेम छोड़ दिया और होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि क्या हो सकता है, तो उन्होंने सही जवाब दिया।
1 करोड़ के लिए जो सवाल उनसे पूछा गया वो था, “किसके द्वारा किए गए यज्ञ के बाद बचे सोने का उपयोग पांडवों ने अपने राजकोष को फिर से भरने और अश्वमेध यज्ञ आयोजित करने के लिए किया था?” इसके लिए विकल्प थे- A. विकर्ण, B. मरुत्त, C. कुबेर, D. लिखित। इसका सही जवाब मरुत्त था और जलनिल 1 करोड़ जीत गए।
7 करोड़ के इस सवाल पर अटके जसनिल
एक करोड़ जीतने के बाद वह गेम में आगे बढ़े, जहां उनके सामने 7 करोड़ का प्रश्न आया। सवाल था,”भारतीय मूल की लीना गाडे, इनमें से कौन सी दौड़ जीतने वाली पहली महिला रेस इंजीनियर हैं?” विकल्प थे- A. इंडिआनापोलिस 500, B. 24 हार्स ऑफ ल मॉ, C. 12 हार्स ऑफ सेब्रिंग, D. मोनाको ग्रैंड प्री। इसका सही जवाब ऑप्शन B था, लेकिन जसनिल श्योर नहीं थे तो उन्होंने 1 करोड़ का चेक लेकर घर जाना बेहतर समझा।
इससे पहले पंजाब के जसकरण ने 1 करोड़ के बाद शो छोड़ने का फैसला लिया था। उनसे 7 करोड़ के लिए जो सवाल पूछा गया था, वो था पद्म पुराण के अनुसार, किस राजा को हिरण के श्राप के कारण सौ साल तक बाघ के रूप में रहना पड़ा था? A: क्षेमधूर्ति, B: धर्मदत्त C: मितध्वज, D: प्रभंजना। सही उत्तर D: प्रभंजना है, लेकिन वह श्योर नहीं थे तो उन्होंने शो क्विट कर दिया।