बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) काफी पॉपुलर है। इस शो को दर्शक काफी पसंद करते हैं। शो का 15वां सीजन चल रहा है। हर कोई इस को देखने को लिए काफी उत्साहित रहता है।

इन दिनों किड्स जूनियर वीक चल रहा है। बुधवार को हॉट सीट पर रोलओवर कंटेस्टेंट विराट अय्यर (Virat Iyer) के साथ बिग बी ने गेम शुरू किया। बता दें कि 8 साल के विराट अपनी इंटेलिजेंस और नॉलेज की वजह से अपने स्कूल में गूगल ब्वॉय के नाम से जाने जाते हैं।

वो एक के बाद एक केबीसी के सवालों का सही जवाब देते हुए एक करोड़ के सवाल तक पहुंच गए थे, हालांकि एक करोड़ रुपये के प्रश्न का वह सही जवाब नहीं दे सके और करोड़पति बनने से चूक गए। आप भी हैरान रह गए होंगे आखिर ऐसा क्या सवाल था जिसका जवाब गूगल बॉय को भी नहीं पता था। आइए जानते हैं क्या था वह सवाल?

क्या था करोड़ का वो सवाल

विराट तीसरी क्लास के छात्र है और उनका दिमाग एक जीनियस की तरह है। एक के बाद एक सही सवालों के जवाब देकर विराट एक करोड़ के सवाल पर पहुंचे। इस सवाल को उन्होंने एटेंप्ट भी किया, लेकिन उनका जवाब गलत रहा। विराट के सामने जब यह सवाल आया तो वह थोड़ी देरकर जवाब सोचते नजर आए। लेकिन वह दो ऑपशन्स को लेकर कंफ्यूज दिखे। उन्होंने ऑप्शन ए चुना जो कि गलत जवाब था। हालांकि बिग बी ने उन्हें सोचने के लिए कहा और श्योर नहीं होने पर गेम छोड़ने की सलाह दी। अब आपको बताते हैं कि आखिर सवाल क्या था।

प्रश्न- पीरियॉडिक टेबल में 96 और 109 परमाणु संख्या वाले दो तत्वों के नाम के बारे में क्या बात विशेष है?

ऑप्शन्स

ए- नोबेल विजेताओं के नाम पर हैं

बी- महिला वैज्ञानिकों के नाम पर हैं

सी- भारतीय वैज्ञानिकों के नाम पर हैं

डी- उनके कोई नाम नहीं हैं

सही जवाब- (बी) महिला वैज्ञानिकों के नाम पर हैं।

बता दें कि विराट के जाने से पहले अमिताभ बच्चन ने उनकी अरिजीत सिंह से मिलने की इच्छा को पूरा किया। बिग बी ने अरिजीत सिंह को वीडियो कॉल पर बुलाया और उनसे कहा, ‘विराट कह रहे थे कि उन्हें नहीं पता कि भगवान कैसे दिखते हैं लेकिन अगर भगवान गाएंगे तो वह अरिजीत सिंह की तरह लगेंगे।’ ये सुनकर अरिजीत सिंह काफी इमोशनल हो जाते हैं।