‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक ऐसा शो है, जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही उनके ज्ञान को भी बढ़ाता है। ऐसे में लोग शो को देखना काफी पसंद करते हैं। इस शो को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। हर साल शो में देश के अलग-अलग कोने से लोग अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठ करोड़पति बनने के लिए सवालों के जवाब देते हैं।

इस सीजन में शो को महाराष्ट्र के कोल्हापुर की कविता चावला के रूप पहला करोड़पति मिला था। हाल ही में, एक ऐसे कंटेस्टेंट आए, जिन्हें दूसरा करोड़पति कहा जा रहा था, लेकिन एक गलत जवाब देकर वह करोड़पति बनने से चूक गए। क्या आप दे पाएंगे सवाल का सही जवाब?

एक करोड़ के लिए पूछा गया सवाल

बता दें कि शाश्वत महाराष्ट्र कोल्हापुर के रहने वाले हैं। वो बचपन से ही इस क्विज शो में आने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए वो काफी सालों से तैयारी भी कर रहे थे। शाश्वत की मां का सपना था कि वह हॉट सीट पर बैठें। शो में एक के बाद एक सही जवाब देकर शाश्वत एक करोड़ के पड़ाव पर पहुंच गए। एक करोड़ की धन राशि के लिए बिग बी ने सवाल किया- गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में स्थित,भीतरी स्तंभ किस साम्राज्य के राजाओं की वंशावली निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण स्रोत है? इस सवाल का सही जवाब था – ऑप्शन (B) यानि गुप्त। कंटेस्टेंट ने ऑप्शन बी चुन कर 1 करोड़ की धनराशि अपने नाम कर ली। इसके बाद वह 7.5 करोड़ रुपये के लिए खेलने वाले कंटेस्टेंट बने।

क्या था 7.5 करोड़ रुपये के लिए सवाल?

1 करोड़ रुपये जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने शाश्वत गोयल से 7.5 करोड़ रुपये के लिए सवाल किया था। उनसे सवाल किया गया- किस ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी को ‘प्राइमस इन इन्डिस’ आदर्श वाक्य दिया गया था क्योंकि वह भारत में तैनात होने वाली पहली टुकड़ी थी? ऑप्शन दिए गए थे।

A– 41वां (वेल्व) रेजिमेंट ऑफ फुट

B– प्रथम कोल्डस्ट्रीम गार्ड

C– 5वीं लाइट इन्फैंट्री

D– 39वां रेजिमेंट ऑफ फुट

इसका सही जवाब है- 39वां रेजिमेंट ऑफ फुट। लेकिन शाश्वत गोयल ने इस सवाल का जवाब ऑप्शन ए यानी 41वां (वेल्व) रेजिमेंट ऑफ फुट बताया, जो कि गलत था। गलत जवाब देने के चलते शाश्वत गोयल 7.5 करोड़ रुपये तो नहीं जीत पाए, साथ ही वह जीते 1 करोड़ भी गंवा बैठे। उनके हाथ सिर्फ 75 लाख रुपये लगे।