‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक ऐसा शो है जो एक आम आदमी को ‘आम’ से खास बनाता है। जो केबीसी की हॉटसीट पर एक बार बैठता है उसे खाली हाथ कभी वहां से नहीं जाना पड़ता। हाल ही में होममेकर गीता सिंह गौर केबीसी के शो पर अमिताभ बच्चन के सामने जा पहुंची। एक-एक पड़ाव पार करते हुए गीता सिंह पहले एक करोड़ रुपए जीतीं और फिर 7 करोड़ के सवाल तक जा पहुंचीं। लेकिन 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल पर आकर गीता अटक गईं।
दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति शो पर गीता सिंह से सवाल किया गया था- ‘इनमें से कौन अकबर के तीन पोते के नामों में से एक नहीं है, जिन्हें जेसुइट पुजारियों को सौंपने के बाद संक्षिप्त रूप से ईसाई धर्म में परिवर्तित कर दिया गया था?’ ऑप्शन्स दिए गए थे- ‘डॉन फैलिपी, डॉन हैंरीक, डॉन कॉर्लस, डॉन फ्रैंसिस्को।’
इस सवाल का जब गीता सिंह को सही जवाब नहीं समझ आया तो उन्होंने शो से क्विट करना ही सही समझा। शो छोड़ने के बाद उन्होंने डॉन हैंरीक को सेलेक्ट किया, जो कि गलत उत्तर था। बाद में अमिताभ बच्चन ने बताया कि सही उत्तर डॉन फ्रैंसिस्को है।
बता दें, गीता कौन बनेगा करोड़पति शो से 1 करोड़ रुपए जीत कर गईं। एक आम गृहणी के तौर पर गीता सिंह ने अपने जीवन में ढेर सारे त्याग किए। अपने घर में कई चीजें एडजस्ट करते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। गीता अपने घर के सारे काम काज निपटाने के बाद खुद के लिए समय निकालती थीं और देर रात तक बैठ कर पढ़ाई करती थीं। इससे पहले शो पर हिमांशी बुंदेला ने केबीसी 13 में 1 करोड़ जीते थे। वहीं साहिल अहिरवार केबीसी के इस सीजन के दूसरे करोड़पति बने थे।
इस सीजन की पहली करोड़पति हिमानी ने उस वक्त बताया था कि उन्होंने केबीसी वालों का उस वक्त फोन काट दिया था जब वह उन्हें शो पर आने के लिए इनवाइट कर रहे थे। इन दौरान केबीसी मेकर्स हिमानी से बात करना चाह रहे थे और उन्हें आगे बढ़ने का प्रॉसेस बताने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन हिमानी तो उनका फोन ही नहीं उठा रही थीं।