KBC 11 September 27, 2019 Episode : कौन बनेगा करोड़पति के स्पेशल शो कर्मवीर में अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर बैठी थीं देश की जल देवी। पूरा देश अमला रुइया को जल देवी के नाम से जानता है। इसकी वजह ये है क्योंकि इन्होंने राजस्थान के 518 गांवों में पानी पहुंचाया। लाखों जिंदगी में पानी लाने वाली इस देवी के साथ केबीसी पर खेलने पहुंचे थे फिल्म Highway के एक्टर रणदीप हुड्डा। आपको बता दें कि रणदीप की एक्टिंग के बिग बी भी कायल हैं। ये बात खुद उन्होंने केबीसी के एक शो में भी कही थी। केबीसी खेलकर अमला जी 25 लाख रुपये जीतकर गईं।
कर्मवीर में आईं अमला रुइया ने अपने अथक प्रयास से न सिर्फ जल संरक्षण, संचय की दिशा में कीर्तिमान हासिल किया बल्कि कई सूखाग्रस्त गांवों तक पानी पहुंचाया भी।
अमला रुइया केबीसी से 25 लाख रुपये जीत पाई। इसके बाद हूटर बज गया।
1930 में महात्मा गांधी के प्रसिद्ध दांडी मार्च के साथ भारत में किस जन आंदोलन की शुरुआत हुई थी?
सही जवाब: सविनय अवज्ञा आंदोलन
इनमें से कौन से पूर्व या वर्तमान कानून और न्याय मंत्री लोकसभा सदस्य के रूप में कभी नहीं चुने गए?
सही जवाब: अरुण जेटली
इनमें से किस फिल्म किरदार ने इसे निभाने वाले अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं जिताया?
सही जवाब: महावीर सिंह फोगाट
सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान किस राज्य की जल संचय योजना है?
सही जवाब: गुजरात
इस पक्षी को पहचानिए जो हरियाणा का राज्य पक्षी है?
सही जवाब: काला तीतर
यीशु मसीह की यह मूर्ति किस देश में है?
सही जवाब: ब्राजील
प्राचीन भारत में राजा की संप्रभुता निर्धारित करने के लिए किस यज्ञ में घोड़े को छोड़ा जाता था, उसके बाद उसकी बलि दी जाती थी?
सही जवाब: अश्वमेध यज्ञ
रिंग्स, अनीवन बार और पैरलेल बार ये सभी किस ओलंपिक स्पर्धा के अंतर्गत आते हैं?
सही जवाब: जिम्नास्टिक
इनमें से कौन सी फिल्म मणि रत्नम ने बनाई है?
सही जवाब: बॉम्बे
इनमें से किस शब्द का अर्थ कीमती पत्थर या रत्न होता है?
सही जवाब: जवाहर
इनमें से क्या इंस्टाग्राम का एक फीचर है जिसमें यूजर्स फोटो और वीडियो पोस्ट कर सकते हैं जो 24 घंटे के बाद गायब हो जाता है?
सही जवाब: स्टोरीज
किस पेय के साथ फिल्टर शब्द के इस्तेमाल होने की संभावना सबसे ज्यादा है?
सही जवाब: काफी
मोहरा फिल्म् के एक गीत के अनुसार, इनमें से कौन से शब्द का प्रयोग धीरे धीरे गिरती बारिश के लिए होता है?
सही जवाब: टिप टिप
रणदीप 18 से ज्यादा गांवों में पानी लेकर गए। वहां की स्थिति को देखते हुए उन्होंने फैसला लिया कि वह अगले साल गर्मी से पहले पेड़ लगाएंगे।
अमिताभ खुद रणदीप हुड्डा के फैन हैं। ऐश्वर्या के साथ फिल्म् करते हुए आप पाकिस्तान की सीमा में चले गए। वह एक लकड़ी के बॉक्स में काफी दिनों तक रहे। इसके काफी वजन भी उन्होंने घटाया।
केबीसी कर्मवीर में आ चुके हैं हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकार रणदीप हुड्डा
अमला रुइया आकार चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक हैं। उन्होंने राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, बिहार और हरियाणा में 365 चेक डैम बनाए हैं। बेंगलुरु, अहमदाबाद और दिल्ली में ग्राउंड वाटर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है।
अब हमारे बीच आने वाली हैं कर्मवीर के खास शो में देश की जल देवी अमला रुइया. जल स्तर के मामले में हम दुनिया के 122 देशों में 120वें नंबर पर हैं। जहां इस तरह की समस्या खूंखार रूप ले चुकी है, वहीं अमला रुइया जैसी शख्सियत इसके समाधान पर काम कर रही हैं।
इस सवाल का गलत जवाब देने के बाद जाहिदा जी गेम से बाहर हो गईं।
महाकाव्य पृथ्वीराज रासो में पृथ्वीराज चौहान और मुख्य रूप से इनमें से किसके बीच हुए युद्ध का वर्णन मिलता है?
सही जवाब: मुहम्मद गौरी
पूर्व बॉलीबॉल खिलाड़ी विजया और पुसरला वेंकट रमन्ना किस भारतीय ओलंपियन के माता पिता हैं?
सही जवाब: पीवी सिंधु
यह संगीतज्ञ कौन सा संगीत वाद्ययंत्र बजाते हैं?
सही जवाब: सरोद
भारत के नए कानून के अनुसार, तीन बार तलाक बोलने पर दोषी मुस्लिम पति को अधिकतम कितने वर्ष की सजा हो सकती है?
सही जवाब: तीन
इंफोसिस के पहले सीईओ कौन थे?
सही जवाब: नारायण मूर्ति
यह गाना मूल रूप से किस फिल्म् से है?
सही जवाब: मुकद्दर का सिकंदर
लक्ष्मण भोग, मलीहाबादी, अप्पेमिडी, बंगानापल्ले, मराठवाड़ा और गीर केसर किस फल की किस्मे हैं?
सही जवाब: आम
सिर्फ 10 रुपये के नोटों से बनी एक गड्डी की कीमत 5010 रुपये है, तो गड्डी में कितने नोट होंगे?
सही जवाब: 501
इस कहावत के शुरू में इनमें से कौन से शब्द आएंगे— ... खतरा ए जान
सही जवाब: नीम हकीम
इस सवाल के जवाब के लिए जाहिदा जी ने आडिएंस पोल लाइफ लाइन लिया।
इनमें से किस खाद्य पदार्थ पर आपको चांदी का वर्क मिलने की संभावना सबसे ज्यादा है?
सही जवाब: काजू कतली
KBC 11: हॉटसीट पर हैं इंदी कर्णाटक की जाहिदा रियाज हुंडेकर।
हॉट सीट पर बैठे 68 साल के अनिल जोशी 6 लाख 40 हजार रुपये जीत कर वापस गए। वह समाजसेवी हैं और वृद्धों के लिए काम कर रहे हैं। इससे पहले फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए हॉट सीट पर आईं थीं एक ट्यूशन टीचर अश्विनी। वह महाराष्ट्र के कल्याण से थीं। वह 1 लाख 60 हजार रुपये इस गेम से जीत कर गईं।
अमला रुइया वैसे तो उत्तर प्रदेश में जन्मीं हैं लेकिन उन्होंने राजस्थान में सूखाग्रस्त गांवों पर काम किया और यहां के करीब 518 गांवों की जिंदगी बदल दी।