KBC 11 September 23, 2019 Episode Written Updates: अमिताभ बच्चन केबीसी का आज 26वां एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके हैं। अब तक शो दो करोड़पति दे चुका है लिहाजा लोगों के बीच इस शो के प्रति क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस एपिसोड में देखा की प्रयागराज (इलाहाबाद) की उषा यादव ने काफी अच्छे ढंग से खेल को खेलती दिखीं।  उषा यादव ने यहां से 25 लाख जीत गेम के क्विट कर दिया। इस दौरान उनके पास कोई लाइफ लाइन नहीं बची थी।

वहीं उषा इस दौरान कहती हैं कि अमिताभ जी बुरा मत मानिएगा, आपके आने से पहले मैं काफी डरी थी लेकिन आप आए तो लगा ही नहीं कि बहुत बड़े हैं। लगा जैसे अपने ही तो हैं। वैसे ही तो दिखते हैं। आप तो हमारे ही जैसे लगते हो। उषा के इस बात पर अमिताभ कुछ देर चुप हो जाते हैं।

बता दें कि उषा यादव किसी भी बात को दो बार बोलने की आदी हैं। इस दौरान उषा के कुछ भी बोलने के लहजे से अमिताभ काफी हैरान होते हैं। वह उनकी नकल उतारते हुए मजे लेने लगते हैं। बाले, क्या कीजिएगा रुपिया वुपिया जीत कर। कई बातों को वह दो बार बोलकर उनका मजाक बनाने लगते हैं।

वहीं उषा को उनके पति धर्मेंद्र प्यार से फुनसुख वांगडू नाम से पुकारते हैं। क्योंकि बेकार की चीजों का अच्छा उपयोग करतीं हैं। मालूम हो कि उषा के जाने के बाद आदित्य गुलिया फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट की तेजी से जवाब देकर हॉटसीट पर पहुंचे हैं। इससे पहले कि किसी सवाल का वह सामना करते समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। अब 24 सितंबर के शो में आदित्य किसी भी सवाल का सामना करते नजर आएंगे।

Live Blog

Highlights

    22:38 (IST)23 Sep 2019
    समय समाप्ति की घोषणा

    आदित्य गुलिया फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब देकर हॉटसीट तक पहुंचे हैं। किसी भी सवाल का सामना करते इससे पहले ही समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। अमिताभ इनके साथ अब 24 सितंबर को खेल को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।

    22:32 (IST)23 Sep 2019
    उषा ने क्विट किया गेम, जीते 25 लाख रुपए

    प्रयागराज की उषा यादव 14वें सवाल का जवाब पता नहीं होने के चलते गेम को क्विट कर दिया। इस दौरान उनके पास कोई लाइफ लाइन मौजूद नहीं था।

    22:30 (IST)23 Sep 2019
    50 लाख के लिए उषा से सवाल, क्विट किया गेम

    सवाल-  मान्यतानुसार हिरण्यकश्यप की पत्नी और प्रह्लाद की माता का क्या नाम था

    विकल्प- कपिंजला, कयाधु, कमलाक्षी, कौशिकी

    जवाब- कयाधु

    22:25 (IST)23 Sep 2019
    उषा ने यह बात बोल अमिताभ की बोलती की बंद

    किसी भी बात को उषा अपने ही अंदाज में दो बार बोलती दिखती हैं जिससे अमिताभ भी काफी प्राभावित होते हैं और उनसे हंसी मजाक करने लगते हैं। इस दौरान उनकी नकल उतारते हुए मजे लेने लगते हैं। कहते हैं कि क्या कीजिएगा पैसा-वैसा जीत कर। कई बातों को वह दो बार बोलकर उनका मजाक बनाने लगते हैं। इस दौरान उषा इस दौरान कहती हैं कि अमिताभ जी बुरा मत मानिएगा, आपके आने से पहले मैं काफी डरी थी लेकिन आप आए तो लगा कि आप तो हमारे ही जैसे लगते हो। उषा के इस बात पर अमिताभ कुछ देर चुप हो जाते हैं।

    22:16 (IST)23 Sep 2019
    25 लाख के लिए ये रहा सवाल

    काला अजर बीमारी के इलाज में प्रयोग किए जाने वाले यूरिया स्टिबामाइन का संश्लेषण इनमें से किस वैज्ञानिक ने किया। ( आखिरी लाइफ लाइन का प्रयोग)

    जवाब- उपेंद्रनाथ ब्रह्मचारी

    22:12 (IST)23 Sep 2019
    12 लाख 50 हजार के लिए ये रहा सवाल

    12वां सवाल- 1929 में इनमें से किसने भगत सिंह के साथ दिल्ली के सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंंबली में कुछ बम फेंके थे

    जवाब- बटुकेश्वर दत्त

    22:08 (IST)23 Sep 2019
    उषा के लिए 6 लाख 40 हजार के लिए ये रहा सवाल

    11वां सवाल- लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली महिला कौन थीं

    विकल्प- निर्मला सीतारमण, मीरा कुमार, सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी

    जवाब- इंदिरा गांधी

    22:02 (IST)23 Sep 2019
    3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

    सवाल-  महिलाओं की टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय कौन है

    जवाब- हरमनप्रीत कौर

    21:59 (IST)23 Sep 2019
    1 लाख 60 हजार के लिए ये रहा सवाल

    सवाल- 2018 की इनमें से किस हिंदी फिल्म में वास्तविक जीवन की मां-बेटी की जोड़ी ने पर्दे पर भी मां और बेटी की भूमिका निभाई है ( लाइफ लाइन का प्रयोग- फ्लिप द क्वेश्चन)

    जवाब- सोनी राजदान-आलिया भट्ट

    फ्लिप द क्वेश्चन का प्रश्न-  महाभारत के अनुसार इनमें से किनके भाइयों की संख्या 100 थी (50-50 लाइफ लाइन का प्रयोग)

    जवाब- दुशाला

    21:48 (IST)23 Sep 2019
    80 हजार के लिए आठवां सवाल

    इस चित्र से मंदिर को पहचानिए जिसे 7 घोड़ों द्वारा खींचे जा रहे विशाल रथ के आकार में बनाया गया है-

    जवाब- कोणार्क सूर्य मंदिर

    21:45 (IST)23 Sep 2019
    40 हजार के लिए सवाल

    सवाल - इस किशोर गायिक का नाम क्या है( मैथिली ठाकुर)- लाइफ लाइन का प्रयोग

    जवाब-  मैथिली ठाकुर

    21:33 (IST)23 Sep 2019
    20 हजार के लिए ये रहा सवाल

    सवाल-  इनमें से किस नदी का उद्गम और अंत दोनों भारतीय सीमा के भीतर ही होता है

    जवाब-चंबल

    21:22 (IST)23 Sep 2019
    टीचर बनना चाहती हैं उषा यादव

    उषा एक गृहणी हैं जो प्रयागराज स्थित भुसका नामक एक एक छोटे से गांव में रहती हैं। उन्होनें बीएड किया हुआ है। इसके अलावा वह टेट भी पास कर चुकी हैं। उषा अध्यापिका बनना चाहती हैं।

    21:19 (IST)23 Sep 2019
    10 हजार के लिए सवाल

    सवाल-  एक लोकप्रिय देशभक्ति कविता से ली गई पंक्ति कानपुर की नाना की मुंहबोली बहन छबीली थी में छबीली कौन है

    जवाब-  रानी लक्ष्मीबाई

    21:18 (IST)23 Sep 2019
    5 हजार के लिए सवाल

    सवाल- कौन सा कुलनाम पहलवान, गीता, बबिता रितु और विनेश के नाम में समान है

    जवाब- फोगाट

    21:16 (IST)23 Sep 2019
    3 हजार के लिए ये रहा सवाल

    सवाल- किस भगवान की पूजा महाकाल के रूप में भी की जाती है

    जवाब- शिव

    21:15 (IST)23 Sep 2019
    2 हजार के लिए सवाल

    सवाल- बिहारी खाद्य लिट्टी किससे बनी होती है

    जवाब-  गेहूं का आटा

    21:14 (IST)23 Sep 2019
    1 हजार के लिए सवाल

    सवाल- इस हिंदी कहावत को पूरा करें---का बैल

    जवाब- कोल्हू

    21:08 (IST)23 Sep 2019
    फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब दे हॉटसीट पर पहुंची उषा यादव

    फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब देकर हॉटसीट पर उत्तर प्रदेश प्रयागराज की उषा यादव पहुंची हैं। वह मजह 3.92 सेकेंड में ही जवाब दे दिया।

    20:58 (IST)23 Sep 2019
    मध्यप्रदेश के हरिओम पंडित भी पहुचेंगे हॉट सीट पर

    मध्यप्रदेश के हरिओम पंडित भी आज शो में हॉट सीट पर पहुंचेंगे। हरिओम अमिताभ से इस दौरान कहते हैं कि आपसे मिलने के लिए मैं निराहार हूं। 

    20:54 (IST)23 Sep 2019
    उषा यादव की ही तरह अमिताभ क्यों लगते हैं बोलने

    सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक आज के शो में हॉट सीट पर उषा यादव केबीसी खेलती नजर आएंगी। उषा के बात करने के अंदाज से अमिताभ काफी प्रभावित होते हैं। दरअसल उषा किसी भी बात को दो बार बोलतीं हैं। जैसे रोटी बोलना होता है तो वह रोटी-वोटी बोलती हैं। इन्हीं बातों से अमिताभ भी उनसे उसी अंदाज में बात करने लगते हैं। 

    20:41 (IST)23 Sep 2019
    जब उषा यादव से अमिताभ बच्चन ने कहा, आपने हमारी आदत बिगाड़ दी, देखें वीडियो