KBC 11 September 17, 2019 Episode Written Updates: शो केबीसी 11 का अमिताभ बच्चन 17 सितंबर को 22वां एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। आज के शो में दो कंटेस्टेंट आरती कुमारी और रानी पटेल के जाने के बाद हॉट सीट पर कश्मीर के मोहम्मद युनूस डार पहुंचे हैं। युनूस को लोग कैलकुलेटर के नाम से भी पुकारते हैं। वह किसी भी 2 अंको की संख्या को तेजी से डिवाइड कर उत्तर बता देते हैं।
युनूस से पहले मध्यप्रदेश की रानी गेम खेल रही थीं। 80 हजार के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाईं जिसकी वजह से उनको सिर्फ 10 हजार की धनराशि लेकर शो से लौटना पड़ा। रानी के पति का स्वाइन फ्लू के कारण निधन हो गया था। पूरे परिवार की देखभाल खुद करती हैं। रानी पेशे से एक शिक्षिका का काम करती हैं। उनके के पास एमए सहित एमफिल और बीएड की डिग्री है। रानी ने एक किताब की लेखिका भी हैं। किताब की नाम है- ‘स्क्रूटनी-इन सर्च ऑफ लव।’
रानी से पहले बिहार दरभंगा की आरती कुमारी हॉट सीट पर मौजूद थीं। आरती 4 लाइफ लाइन खो कर 6 लाख 40 हजार की धनराशि अपने नाम किया। आरती इंडियन ओवरसीज बैंक में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। वह पिछले कई सालों से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं।
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब देकर कश्मीर के युनूस डार हॉट सीट पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही समय समाप्ति की घोषणा हो जाती है। अब 18 सितंबर को युनूस पहले सवाल का सामना करेंगे।
सवाल- इनमें से किस व्यक्ति का संबंध आयुर्वेद से नहीं है( गलत दिया जवाब)
चरक, सुश्रुत, वाग्भट, भास्कराचार्य
जवाब- भास्कराचार्य
सवाल- इस शायर को पहचाने ( किसी के बाप का हिंदोस्तान थोड़े है)- (राहत इंदौरी)
जवाब- राहत इंदौरी
सवाल- 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से निवार्चि होने वाली कांग्रेस की एकमात्र महिला नेता कौन है( फ्लिप द क्वेश्चन)
जवाब- सोनिया गांधी
फ्लिप द क्वेश्चन प्रश्न- पौराणिक मान्यता के अनुसार कामधेनु किस प्रकार का जीव था
जवाब- गाय
सवाल - इंसानों में खास तौर पर किशोरावस्था में त्वचा पर होने पर होने वाले मुहांसे इनमें से किस वजह से होते हैं(लाइफ लाइन 50-50 का प्रयोग)
जवाब- अत्यधिक तेल बनने से
इनमें से किस नाम का अर्थ संस्कृत में प्रात:कालीन सूर्य होता है
जवाब- अरुण
इनमें से किसका उपयोग जमीन को मापने के लिए नहीं किया जाता है
जवाब- तोला
सवाल- इनमें से क्या पांच मसालों का मिश्रण है ( लाइफ लाइन)
जवाब- पंच फोड़न
सवाल- फिल्म यादों की बारात का एक गाना चुरा लिया है तुमने--में आगे शब्द क्या है
जवाब- दिल को
बिहार दरभंगा की आरती के गेम क्विट करने के बाद हॉट सीट पर मध्यप्रदेश की रानी पटेल पहुंची हैं। रानी के पति का स्वाइन फ्लू के कारण निधन हो चुका है। पूरे परिवार की देखभाल खुद करती हैं रानी। रानी पेशे से एक शिक्षिका हैं। रानी के पास एम ए.सहित एमफिल और बीएड की डिग्री है। रानी ने एक किताब की लेखिका भी हैं। किताब की नाम है- स्क्रूटनी-इन सर्च ऑफ लव।
सवाल- शिकार करने के लिए इनमें से किस पक्षी को लगभग 320 किमी प्रति घंटे की गति सबसे तेज गोता लगाने के लिए जाना जाता है
जवाब- पेरेग्रीन फाल्कन
आरती कुमारी जीती हुई रकम से हाउस लोन चुकाएंगी। आरती ने शो में बताया कि वह काफी घर के लिए काफी ज्यादा लोन ले रखीं हैं। बीमारी की वजह से नहीं चुका पाती हैं लोन के पैसे।
सवाल- 1888 के इलाहाबाद कांग्रेस सत्र के आयोजन के लिए लोथर कासल को किसने खरीदा जब अंग्रेजों द्वारा सत्र के लिए किसी भी सार्वजनिक स्थान का उपयोग करने से मना कर दिया गया। (लाइफ लाइन)
विकल्प- दरभंगा के महाराजा, मोतीलाल, पं. मदन मोहन मालवीय, काशी के महाराज
जवाब- दरभंगा के महाराजा
सवाल- 2018 एशियाई खेलों में राही सरनोबत किस खेल में एशियाई खेल का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
कुश्ती, भारोत्तोलन, टेबल टेनिश, निशाने बाजी
जवाब- निशानेबाजी
सवाल - इनमें से किसे वज्रवाणि और मेघवाहन भी कहा जाता है
जवाब- इंद्र
सवाल- यह लोगो जिस संगठन का है उसके गवर्नर के रूप में किनकी नियुक्ति दिसंबर 2018 में हुई थी
जवाब- शक्तिकांत दास
7वां प्रश्न- ऐंग्लो सायनों सायनों -अमेरिका औऱ सायनो- इंडियन जैसे शब्दों में आने वाले सायनो कौन सा देश है- (फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन का प्रयोग किया )
जवाब- चीन
फ्लिप द क्वेश्चन का प्रश्न- इनमें से किसे कुंजकिशोर,कुंज बिहारी और कुंजेश्वर के नाम से जाना जाता है
जवाब- कृष्ण
6- सवाल- टाटा मोटर्स की किस कार ब्रांड का नाम मध्य और दक्षिण अमेरिका के जंगलों में पाई जाने वाली बिल्ली परिवार की एक प्रजाति के नाम पर रखा है
जवाब- जैगुआर
सवाल- यह लोक गायिका कौन हैं (मालिनी अवस्थी का एक गीत बजता है) (50-50 लाइफ लाइन का प्रयोग)
जवाब- मालिनी अवस्थी
सवाल- इस ऑडियो क्विप को सुनकर हास्य कलाकार को पहचानिए( गुत्थी की आवाज, सुनील ग्रोवर)
जवाब- सुनील ग्रोवर
केबीसी 11 का 22वां एपिसोड अमिताभ बच्चन लेकर हाजिर हो चुके हैं। इस समय हॉट सीट पर बिहार दरभंगा की आरती कुमारी विराजमान हैं। वह एक बैंक में मैनेजर हैं। वह कैंसर के दूसरे स्टेज से गुजर रही हैं।
16 सितंबर के एपिसोड में बिहार की आरती कुमारी ने 1 लाइफ लाइन का प्रयोग कर 3 सवालों का जवाब दिया। वह 3 हजार जीत चुकी हैं। इसके बाद समय समाप्ति की घोषणा हो गई थी। आज वह आगे का खेल अमिताभ के साथ खेलती नजर आएंगी।
सवाल- इनमें से कौन सा शब्द अरबी में लेखक के लिए प्रयोग किए जाने वाले शब्द से आया है( लाइफ लाइन का प्रयोग)
जवाब- मुंशी