KBC 11 October 4 2019 Episode Written Updates: शो के होस्ट अमिताभ बच्चन आज 6वें हफ्ते का आज 35वां एपिसोड पूरा हो चुका है। कौन बनेगा करोड़पति के आज यानी 4 अक्टूबर के शो के समय समाप्ति की घोषणा हो चुकी है। शो के आज के समय पूरा होने से पहले ही डॉक्टर उर्मिल ने गेम क्विट कर दिया। हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देने आईं डॉक्टर उर्मिल ने 25 लाख रुपए जीते। इस धनराशि तक उर्मिल अपनी चारों लाइफ लाइन इस्तेमाल कर चुकी थी। हालांकि इसके बाद 50 लाख रुपए के सवाल पर उन्होंने गेम क्विट कर दिया। हॉट सीट पर बैठी उर्मिल ने न केवल सवालों के शानदार जवाब दिए बल्कि पूरे शो के दौरान खूब माहौल भी बनाया। शो के दौरान डॉक्टर उर्मिल ने अमिताभ तक की बोलती बंद रखी। उन्होंने अमिताभ से पूछा कि, आपकी मां ने क्या खाकर आपको पैदा किया था। इस सवाल का जवाब अमिताभ नहीं दे पाते हैं और अपना सिर नीचे कर देखते रह जाते हैं।

बता दें कि, इस 6 हफ्तों में सिर्फ दो कंटेस्टेंट ही 1 करोड़ की धनराशि जीत कर अपने साथ ले गए। हालांकि कई और कंटेस्टेंट इस मुकाम पर पहुंचने में कामयाब रहे। 3 अक्टूबर के प्रसारित एपिसोड में आप देख चुके हैं कि अभिषेक झा 25 लाख जीत करे शो से विदा लिए। अभिषेक के जान के बाद हॉटसीट पर बिहार की संगीता कुमारी विराजमान हुईं जिन्होंने खेल समाप्त होने तक 12 लाख 50 हजार की धनराशि अपने नाम कर चुकी हैं।

वहीं इसके आधिकारिक चैनल सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक आज हॉटसीट पर डॉक्टर उर्मिला बैठेंगी जो अपने पेशे को लेकर कई सारी बातें शेयर करती दिखेंगी। हांलाकि उर्मिला इस बीच जोर देकर यह बात कहती हैं कि डॉक्टर्स के खिलाफ हिंसा रूकनी चाहिए। किसी मरीज की मौत होती है तो उसके घर में भी मातम छा जाती है। इस बीच उर्मिला ये भी कहती हैं एक डॉक्टर्स काफी घिस कर यहां तक पहुचता है लेकिन इस शो में आना भी नीट की परीक्षा पास करने से कम नहीं था।

 

Live Blog

Highlights

    23:07 (IST)04 Oct 2019
    समय समाप्ति की घोषणा

    कौन बनेगा करोड़पति के आज यानी 4 अक्टूबर के शो के समय समाप्ति की घोषणा हो चुकी है। शो के आज के समय पूरा होने से पहले ही डॉक्टर उर्मिल ने गेम क्विट कर दिया। हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देने आईं डॉक्टर उर्मिल ने 25 लाख रुपए जीते। इस धनराशि तक उर्मिल अपनी चारों लाइफ लाइन इस्तेमाल कर चुकी थी। हालांकि इसके बाद 50 लाख रुपए के सवाल पर उन्होंने गेम क्विट कर दिया। हॉट सीट पर बैठी उर्मिल ने न केवल सवालों के शानदार जवाब दिए बल्कि पूरे शो के दौरान खूब माहौल भी बनाया। शो के दौरान डॉक्टर उर्मिल ने अमिताभ तक की बोलती बंद रखी।

    23:05 (IST)04 Oct 2019
    50 लाख रुपए के लिए ये है 14वां सवाल, जवाब न पता होने के चलते गेम किया क्विट

    जम्मू और कश्मीर के कौन से प्रधानमंत्री भारत के मुख्य न्यायाधीश बने

    जवाब- मेहर चंद महाजन

    हालांकि, उर्मिल ने इस सवाल का जवाब न पता होने के चलते गेम क्विट कर दिया। 

    22:50 (IST)04 Oct 2019
    25 लाख रुपए के लिए ये है 13वां सवाल

    1731 में जोधपुर राज में काटे जा रहे पेड़ों को बचाने के लिए किस महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ जान दे दी थी

    जवाब- अमृता देवी

    22:47 (IST)04 Oct 2019
    12 लाख 50 हजार रुपए के लिए ये है 12वां सवाल

    1967 में पहला मानव हृदय प्रत्यारोपण कहां किया गया था

    जवाब- केपटाउन

    22:29 (IST)04 Oct 2019
    6 लाख 40 हजार रुपए के लिए ये है 11वां सवाल

    2019 में देना बैंक और विजया बैंक का किस बैंक के साथ विलय हुआ। जिससे यह तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया। 

    जवाब- बैंक ऑफ बड़ौदा

    इससे पहले उर्मिल ने फ्लिप दि क्वेश्चन लाइन लाइन ली थी। जिस समय सवाल था...

    किस ब्रिटिश सांसद ने गांधी जी पर 'अर्धनग्न फकीर' कह  टिप्पणी की थी

    जवाब- विंस्टन चर्चिल

    22:14 (IST)04 Oct 2019
    3 लाख 20 हजार रुपए के लिए ये है 10वां सवाल

    इनमें से किन्हें आधुनिक हिंदी साहित्य का पितामह भी कहा जाता है

    जवाब- भारतेंदु हरिश्चंद्र

    उर्मिल ने इस सवाल के लिए 50-50 लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया।

    22:12 (IST)04 Oct 2019
    1 लाख 60 हजार रुपए के लिए ये है नौवां सवाल

    1948 से 56 तक अस्तित्व में रहे प्रांत पेप्सू की राजधानी क्या थी जो पूर्वी पंजाब की आठ रियासतों के क्षेत्र से बना था

    जवाब- पटियाला

    22:08 (IST)04 Oct 2019
    80 हजार रुपए के लिए ये है आठवां सवाल

    कौन सा एशियाई शहर 2020 ओलम्पिक की मेजबानी करेगा

    जवाब- टोक्यो

    22:07 (IST)04 Oct 2019
    40 हजार रुपए के लिए ये है सातवां सवाल

    इस गाने के गायक कौन हैं

    जवाब- मोहम्मद रफी

    22:05 (IST)04 Oct 2019
    20 हजार रुपए के लिए ये है छठा सवाल

    सवाल- तस्वीर को देखकर इस योगासन को पहचानिए

    जवाब- वृक्षासन

    21:48 (IST)04 Oct 2019
    10 हजार रुपए के लिए ये है पांचवां सवाल

    सूरदास के भजन मैया मोरी दाऊ बहुत खिजायो में दाऊ कौन है

    जवाब- बलराम

    21:47 (IST)04 Oct 2019
    5 हजार रुपए के लिए ये है चौथा सवाल

    इनमें से क्या गंभीर वर्णांधता से पीड़ित व्यक्ति को जारी नहीं किया जाता

    जवाब- डीएल

    21:46 (IST)04 Oct 2019
    3 हजार रुपए के लिए ये है तीसरा सवाल

    हेप्टाथलॉन में कितनी प्रतिस्पर्धाएं शामिल होती हैं

    जवाब- 7

    21:44 (IST)04 Oct 2019
    2 हजार रुपए के लिए ये है दूसरा सवाल

    फिल्म दीवार में विजय ने क्या स्वीकार करने से मना कर दिया था

    फेंके हुए पैसे

    21:44 (IST)04 Oct 2019
    1 हजार रुपए के लिए ये है पहला सवाल

    सेंधा और काला किस खाद्य पदार्थ के दो प्रकार हैं

    जवाब- नमक

    21:35 (IST)04 Oct 2019
    फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जीतकर हॉट सीट पर पहुंचीं डॉक्टर उर्मिला

    फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जीतकर हरियाणा की डॉक्टर उर्मिला धतरवाल ने हॉट सीट पर पहुंच गई हैं। 

    21:34 (IST)04 Oct 2019
    अरुण कुमार का सफर खत्म, जीते 10 हजार रुपए

    फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जीतकर हॉट सीट पर अरुण कुमार पहुंचे थे। यह मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं। अरुण कुमार पेशे से टीचर हैं। वह केवल 10 हजार ही जीत सके।

    21:33 (IST)04 Oct 2019
    80 हजार रुपए के लिए ये है आठवां सवाल

    इस वीडियो में अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे ये राजनेता किस संसदीय सीट से हैं

    जवाब- लद्दाख

    हालांकि, इस सवाल का जवाब अरुण कुमार नहीं दे पाए। 

    21:29 (IST)04 Oct 2019
    40 हजार रुपए के लिए ये है सातवां सवाल

    करतारपुर का संबंध गुरुनानक के जीवन की इसमें से किस घटना से है

    जवाब- मृत्यु

    इस सवाल के लिए अरुण कुमार ने 50-50 और आस्क दि एक्सपर्ट लाइफ लाइन चुनी।

    इससे पहले अरुण कुमार ने फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन चुनी। जिसके बाद यह सवाल आया। 

    चित्र में नजर आ रहे यह व्यक्ति इसमें से किस शास्त्रीय नृत्य से जुड़े हैं

    जवाब- कथक

    21:23 (IST)04 Oct 2019
    20 हजार रुपए के लिए ये है छठा सवाल

    इस फिल्म की प्रष्ठभूमि इनमें से किस जगह पर आधारित है

    जवाब- पोखरण

    21:17 (IST)04 Oct 2019
    10 हजार रुपए के लिए ये है पांचवां सवाल

    विटामिन सी का दूसरा नाम क्या है

    जवाब- एस्कॉर्बिक एसिड

    अरुण कुमार ने इस सवाल के लिए ऑडियन्स पोल लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। 

    21:15 (IST)04 Oct 2019
    5 हजार रुपए के लिए ये है चौथा सवाल

    कम्प्यूटर में CTRL+P का इस्तेमाल किसलिए होता है

    जवाब- प्रिंट

    21:14 (IST)04 Oct 2019
    3 हजार रुपए के लिए ये है तीसरा सवाल

    इनमें से किस शब्द का अर्थ उर्दू में लोकतंत्र होता है

    जवाब- जम्हूरियत

    21:11 (IST)04 Oct 2019
    2 हजार रुपए के लिए ये है दूसरा सवाल

    इनमें से क्या एक प्रकार के कलम के साथ एक प्रकार की सजावटी संरचना भी है

    जवाब- फाउंटेन

    21:10 (IST)04 Oct 2019
    1 हजार रुपए के लिए ये है पहला सवाल

    आमिर खान और सलमान खान की इस मूवी से कौन सा शीर्षक गायब है

    जवाब- अंदाज

    फिल्म का पूरा नाम 'अंदाज अपना अपना' है।

    21:07 (IST)04 Oct 2019
    फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जीतकर हॉट सीट पर पहुंचे अरुण कुमार

    फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जीतकर हॉट सीट पर अरुण कुमार पहुंच गए हैं। यह मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं। अरुण कुमार पेशे से टीचर हैं। 

    21:02 (IST)04 Oct 2019
    शो में हुई अमिताभ की एंट्री

    कौन बनेगा करोड़पित में आज यानी 4 अक्टूबर के शो में होस्ट अमिताभ बच्चन की एंट्री हो गई है। 

    20:55 (IST)04 Oct 2019
    शो में आना भी नीट की परीक्षा पास करने से कम नहीं

    उर्मिला ये भी कहती हैं एक डॉक्टर्स काफी घिस कर यहां तक पहुचता है लेकिन इस शो में आना भी नीट की परीक्षा पास करने से कम नहीं था।

    20:36 (IST)04 Oct 2019
    आज के शो में अमिताभ को मिलेंगी 'नसीहतें'

    कौन बनेगा करोड़पित में आज यानी 4 अक्टूबर के शो में  एक ऐसी महिला आने वाली हैं जिसके अंदाज से अमिताभ भी परेशान हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर चल रहे प्रोमो के मुताबिक, हरियाणा की डॉक्टर उर्मिला धतरवाल ने हॉट सीट पर बैठने के लिए जैसे ही अपना नाम सुना वो खुशी से उछल पडीं और अमिताभ को कई फ्लाइंग किस दे डाली। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि वह अमिताभ बच्चन को हेल्थ से जुड़ीं नसीहतें दे रही हैं।