KBC 11 October 21, 2019 Written Episode Update: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज केबीसी 11 का 46वां एपिसोड लेकर हााजिर हुए थे। आज हॉटसीट पर विराजमान हुए थे देहरादून से आए सुमित तडयाल। इस दौरान अमिताभ ने सुमित के साथ जमकर मस्ती की। अमिताभ ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में सुमित की पत्नी से पूछा कि आप सुमित को प्यार से किस नाम से बुलाती हैं जिसपर सुमित की पत्नी ने कहा कि मैं उन्हें उनके नाम से ही बुलाती हूं। वहीं सुमित ने अमिताभ से कहा कि लेकिन उन्होंनें अपनी पत्नी का नंबर अजी सुनती हो के नाम से सेव किया है। जिसपर अमिताभ बच्चन ने हंसते हुए कहा कि मैंने अपनी पत्नी जया का नंबर JB से सेव किया हेै लेकिन आज आपके कारण मैं भी उनका नंबर अजी सुनते हो से सेव करूंगा।

बता दें कि आज सुमित ने 3 लाख 20 हजार की धनराशि जीती वहीं शो के दूसरे कटेंस्टेंट बनकर हॉटसीट पर विराजमान हुए आकाश। फिलहाल आकाश 80 हजार रुपए जीतकर हॉटसीट पर विराजमान हैं। बता दें कि पिछले एपिसोड में शो के दौरान हॉटसीट पर समाज सेविका सुनीता कृष्णन बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं। इस दौरान सुनीता ने हैरान कर देने वाली घटना के बारे में बताया था। सुनीता ने बताया था कि महज 15 साल की उम्र में 8 लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद उन्होंने ठान ली कि वो ऐसी महिलाओं और लड़कियों की मदद करेंगी जोकि यौन उत्पीड़न से ग्रसित हैं। सुनीता अब तक 22 हजार से ज्यादा लड़कियों को यौन तस्करी से आजाद करा चुकी हैं। सुनीता की बातें सुन अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित हुए और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Live Blog

22:43 (IST)21 Oct 2019
आज के खेल का समय हुआ समाप्त

80 हजार रुपए जीतकर आकाश हैं हॉटसीट पर विराजमान

22:41 (IST)21 Oct 2019
80 हजार के लिए सवाल

सवाल- इस लेखक को पहचानें जिन्हें पौराणिक कथाओं के लेखन के लिए जाना जाता है?

जवाब- देवदत्त पट्टनायक

22:23 (IST)21 Oct 2019
40 हजार के लिए सवाल

सवाल- ये किस क्रिकेट कप्तान की आवाज है

जवाब- सौरव गांगुली

22:21 (IST)21 Oct 2019
20 हजार रुपए के लिए सवाल

सवाल- इनमें से कौन सी जोड़ी भाई-बहन की है?

जवाब- सुभद्रा और कृष्णा

22:18 (IST)21 Oct 2019
10 हजार रुपए के लिए सवाल..

सवाल- इस गाने को देखकर फिल्म को पहचाने

जवाब- उड़ता पंजाब

22:17 (IST)21 Oct 2019
5 हजार के लिए सवाल

91 से 100 की गिनती के बीच इनमें से कौन सा अंक आता है

जवाब- 99

22:16 (IST)21 Oct 2019
3 हजार के लिए सवाल

गूगल की एक ऐप का नाम क्या है

 GOOGLE ASSISTANT

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

22:15 (IST)21 Oct 2019
2 हजार के लिए सवाल

सवाल- धनतेरस, लक्ष्मी पूजा किस त्यौहार के हिस्से हैं

जवाब- दीवाली

22:14 (IST)21 Oct 2019
1 हजार के लिए सवाल

सवाल- यदि कोई व्यक्ति बहुत घबरा जाता है तो उसके क्या उड़ जाते हैं?

जवाब- तोते

22:06 (IST)21 Oct 2019
FASTEST FINGER FIRST का सवाल पूछा गया

सबसे कम समय में आकाश ने दिया सवाल का सही जवाब। आकाश विद्यार्थी हैं। 

22:02 (IST)21 Oct 2019
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल

सवाल- बैडमिंटन में महिलाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता का नाम क्या है

जवाब- UBER CUP

सुमित ने दिया गलत जवाब। सुमित ने जीते 3 लाख 20 हजार की धनराशि। सुमित के पास 1 लाइफलाइन बची हुई थी।

21:59 (IST)21 Oct 2019
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से कौन से नेता कभी भी केन्द्रीय मंत्री नहीं रहे हैं?

जवाब- अभिषेक मनु सिंघवी

21:56 (IST)21 Oct 2019
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

सवाल- 2019 UEFA फुटबाल लीग किस टीम ने जीती

जवाब- लिवरपूल 

21:55 (IST)21 Oct 2019
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल

किस भारतीय कारोबारी ने हीरो साइकिल की  स्थापना की थी?

जवाब- मुंजाल

सवाल बदल गया लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

21:52 (IST)21 Oct 2019
80 हजार के लिए सवाल

इस कैडेट्स का सम्बंध जिससे है उसका आदर्श वाक्य क्या है

जवाब-सर्वत्र सर्वोत्म सुरक्षा

21:45 (IST)21 Oct 2019
अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा

शो के दौरान अमिताभ ने बताया कि उन्होंने पत्नी जया बच्चन का नंबर JB नाम से सेव किया है। लेकिन आज वो घर जाकर उसे अजी सुनती हो कर देंगे।

21:40 (IST)21 Oct 2019
शो में शुरू हुआ आज के दिन का दूसरा ब्रेक

सुमित 40 हजार जीतकर हॉटसीट पर विराजमान हैं। सुमित काफी अच्छा खेल रहे हैं। फिलहाल उनके पास 3 लाइफलाइन मौजूद है।

21:38 (IST)21 Oct 2019
40 हजार के लिए सवाल

सवाल- इस गायक को पहचाने ( सावन में लग गई आग)

जवाब- मीका सिंह

21:37 (IST)21 Oct 2019
20 हजार के लिए सवाल

सवाल- भारत का कौन सा प्रशासनिक जिला बाकी विकल्पों के मुकाबले सबसे अधिक पूर्व में स्थित है

जवाब- west tripura

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल

21:35 (IST)21 Oct 2019
सुमित ने पार किया पहला पड़ाव

10 हजार की धनराशि जीती सुमित तडयाल ने

21:31 (IST)21 Oct 2019
10 हजार रुपए के लिए सवाल

सवाल- दशरथ के कौन से दो पुत्र का जन्म एक मां से हुआ था

जवाब- लक्ष्मण और शत्रुहन

21:21 (IST)21 Oct 2019
खेल में शुरू हुआ आज के दिन का पहला ब्रेक

हॉटसीट पर विराजमान सुमित तडयाल 5 हजार की धनराशि जीतकर हॉटसीट पर विराजमान हैं। आप बने रहिए हमारे साथ क्योंकि अभी तो बस आज के एपिसोड की शुरुआत हुई है।

21:20 (IST)21 Oct 2019
5 हजार के लिए सवाल

सवाल- 2019 की कौन सी हिंदी फिल्म की कहानी मुम्बई में हुई मुठभेड़ पर आधारित है

जवाब- बाटला हॉउस

21:18 (IST)21 Oct 2019
3 हजार के लिए सवाल

सवाल- ola, uber बुक करने के लिए आप क्या कौन सा function चालू करेंगे

जवाब- लोकेशन

21:17 (IST)21 Oct 2019
2 हजार के लिए सवाल

सवाल- इस धारावाहिक के नाम को पूरा करें ........ के हसीन सपने

जवाब- मुंगेरी लाल

21:15 (IST)21 Oct 2019
1 हजार के लिए पहला प्रश्न

सवाल- इनमें से क्या भारत में डाक विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में से नहीं है

जवाब- ब्लॉग पोस्ट

21:13 (IST)21 Oct 2019
जल्द शुरू होने वाला है सवालों का सिलसिला

आज देखना होगा कि क्या सुमित आज सारी बाधाओं को पार करते हुए 1 करोड़ रुपए जीत पाते हैं या नहीं।

21:09 (IST)21 Oct 2019
कौन हैं सुमित तडयाल

सुमित तडयाल देहरादुन में constable के पद पर कार्यरत हैं। सुमित बनना चाहते थे पायलट पर गलत संगत में पड़ने के चलते वो ऐसा नहीं कर सके।

21:07 (IST)21 Oct 2019
fastest finger first का प्रश्न पूछा गया

सबसे कम समय में सवाल का सही जवाब देकर सुमित तडयाल पहुंचे हॉटसीट पर

21:02 (IST)21 Oct 2019
शुरू हुआ केबीसी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज केबीसी 11 का 46वां एपिसोड लेकर हााजिर हो चुके हैं।

20:37 (IST)21 Oct 2019
अमिताभ बच्चन ने मांगी फैंस से माफी

अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को इस रविवार घर के बाहर नहीं आने के लिए कहा था लेकिन इसके बावजूद अमिताभ बच्चन के घर के बाहर फैंस इकट्ठा हुए थे। बिग बी घर के बाहर नहीं आए और उन्होंने इसके लिए अपने फैंस से ट्विटर पर पोस्ट करके माफी मांगी है।

20:34 (IST)21 Oct 2019
सदी के महानायक लेकर आ रहे हैं 11 वें सीजन का 46वां एपिसोड

आज कुछ ही देर में अमिताभ बच्चन केबीसी का खेल शुरू करने वाले हैं। आज हॉटसीट पर पटना के रहने वाले कटेंस्टेंट कुमार राजन विराजमान होंगे।