KBC Play Along 2019: कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में सिर्फ हॉटसीट पर ही नहीं आप घर बैठे भी करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए आपको SonyLiv एप अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा। यहां आप KBC Play Along के जरिए हर रोज कैश प्राइज जीत सकते हैं, इसके अलावा आपको हॉट सीट पर भी अमिताभ बच्चन के साथ खेलने का मौका मिल सकता है। वैसे आज होने वाले केबीसी 11 में आपको भी एप के जरिए 7 करोड़ के सवाल का भी सामना करने को मिलेगा। इसकी वजह है मुंबई से हॉट सीट पर आई बबिता ताड़े। वह आज के शो में एक करोड़ जीत जाएंगे इसके बाद उन्हें जैक पॉट के सात करोड़ वाले सवाल का सामना करना होगा। अब बात KBC Play Along की तो यहां जब आपके सामने 7 करोड़ का सवाल आएगा तो उतना ही ज्यादा प्वाइंट भी उसके जीतने पर मिलेगा। यानी अगर आपको 7 करोड़ के सवाल का जवाब पता होगा तो बहुत संभावना है कि आप आज का KBC Play Along जीत जाएं और टॉप 10 विनर्स की लिस्ट में आप का भी नाम हो।
Congratulations to the leaders of Ep. 23 KBC Play Along. Keep playing to get a chance to play #KBC with @SrBachchan.
Register now! https://t.co/bBPqcxvo5lDownload the #SonyLIV app:
IOS: https://t.co/RWzOWY1QP4
Android: https://t.co/V7QGlfVkNL pic.twitter.com/Fd25cYmu6f— SonyLIV (@SonyLIV) September 19, 2019
केबीसी सीजन 11 में अगर आप भी अगर हॉटसीट पर पहुंचना चाहते हैं तो घर पर ही मोबाइल पर KBC Play Along खेल सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा प्वाइंट जीतने वालों में से 10 लकी विनर हर रोज घोषित किया जाता है। केबीसी के मुताबिक, हर रोज 10 हजार तक कैश प्राइज इस गेम के जरिए जीत रहे हैं। इसके अलावा प्ले अलॉन्ग से अब तक 60 हजार से ज्यादा लोग कैश प्राइज जीत चुके हैं। तो अगर आप भी केबीसी प्ले अलॉन्ग के जरिए कौन बनेगा करोड़पति गेम खेल कर लाखों रुपए जीतना चाहते हैं तो अपने फोन में सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप नियमित रूप से हर सोमवार से शुक्रवार रात बजे अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेल सकते हैं।
ज्यादा से ज्यादा सही जवाब देने पर ढेरों ईनाम जीतने का मौका भी है। लेकिन इन ईनामों तक पहुंचने के लिए कुछ रूल्स और रेगुलेशन्स का मानना भी जरूरी है। जी हां, इस ऐप के जरिए घर बैठे पार्टिसिपेट करने वाले दर्शकों के लिए रूल औऱ रेगुलेशन की एक सूची जारी की गई है।
इस गेम को खेलने वालों को लिए PAP (Play Along Participant) को PAG (Play along game) के लिए सोनी लिव ऐप ( Sony Liv App) को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के लिए एक शेड्यूल तैयार किया गया है। उसी समय तक इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकेगा।