KBC 11 Episode 28 August Updates: अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन के 8वें एपिसोड में एक नया रिकॉर्ड बना। दिल्ली की राजरानी भल्ला ने सिर्फ 2.7 सेंकेड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब देकर केबीसी के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड 3.5 सेकेंड के साथ मध्यप्रदेश के नितिन कुमार पटवा के नाम था। इस समय हॉट सीट पर बिहार के गोपालगंज से रंजीत कुमार हैं।

हॉट सीट पर बैठीं दिल्ली की राजरानी भल्ला ने अपने पूरे समय में दर्शकों और अमिताभ बच्चन का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने दो कविताएं भी सुनाईं और जीवन के संघर्ष की कहानी भी बताई।

आत्महत्या के करीब पहुंच गईं थी: जेब में केवल 25 रुपये के साथ एक समय राजरानी के पति दीपक मनमोहन भल्ला को घर से निकाल दिया गया था। इससे हताश होकर उन्होंने सभी को आत्महत्या करने की सलाह दी। फिर राजरानी ने पति को समझाया और उनसे नौकरी करने की सलाह दी। आज उनका परिवार ठीक से बसा हुआ है। राजरानी ने दीपक के साथ लव मैरिज किया था। इसके लिए परिवार में उनको बहुत विरोध भी सहना पड़ा। 2016 में इन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी। राजरानी एक कवियित्री और वकील हैं।

जीती धनराशि से क्या करती: अगर राजरानी यहां से पैसा जीतती हैं तो वो ये धनराशि बेटी की पढ़ाई में निवेश करेंगी। बची राशि को भविष्य के लिए सुरक्षित करेंगी और फिर पति के साथ एक बार फिर हनीमून पर जाना चाहती हैं।

इससे पहले धुले (महाराष्ट्र) से आए 24 साल के हेमंत गोयल हॉट सीट पर थे और उन्होंने एक गलत जवाब दे दिया और सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपये ही जीत सके। आप भी घर बैठे केबीसी प्ले एलॉन्ग खेलकर कैश प्राइज जीत सकते हैं। यही नहीं लकी विजेता को बिग बी के साथ हॉट सीट पर जाने का भी मौका मिल सकता है। इस संबंध में और जानकारी के लिए आप हर रोज रात 8.45 से हमारे लाइव ब्लॉग पर बने रहें। हम आप तक एक्सक्लूसिव खबरें पहुंचाते रहेंगे।

Live Blog

22:34 (IST)28 Aug 2019
KBC 11: Episode 8 complete Now

गोपालगंज बिहार से हैं रंजीत कुमार। वह आईटीआई पास हैं और Gurgaon में काम करते हैं। इसी के साथ आज का खेल खत्म हुआ।

22:33 (IST)28 Aug 2019
केबीसी 11 में हॉट सीट पर हैं रंजीत कुमार

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट एक बार फिर हुआ। इसमें सही जवाब देकर अब अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर पहुंचे रंजीत कुमार

22:23 (IST)28 Aug 2019
12 लाख 50 हजार के लिए राजरानी के सामने ये रहा सवाल——

अकबर के शासन काल के दौरान, महाभारत का किस शीर्षक के तहत फारसी में अनुवाद किया गया था?
गुलदस्ता ए हकीकत
रज्मनामा
नर्गिस्तान
शाहनामा

सही जवाब— रज्मनामा

Rajrani Quit the Game. She won 6.40 Lakh.

22:19 (IST)28 Aug 2019
6 लाख 40 हजार के लिए राजरानी के सामने ये रहा सवाल——

इनमें से कौन सा शहर एक बिम्सटेक देश की राजधानी है?

A) नाएप्यीडॉ

B) कुआलालंपुर

C) जकार्ता

D) सेंटियागो

सही जवाब— नाएप्यीडॉराजरानी ने आखिरी लाइफ लाइन 50—50 ले ली।

22:12 (IST)28 Aug 2019
3 लाख 20 हजार के लिए राजरानी के सामने ये रहा सवाल— 

2019 में ये टूर्नामेंट जीतकर किस टीम ने चौथी बार फीफा महिला विश्वकप जीतने का रिकॉर्ड बनाया?

अमेरिका

फ्रांस

जर्मनी

इटली

सही जवाब— अमेरिका

राजरानी ने लाइफ लाइन लेते हुए रिचा जी से मदद ली।

22:10 (IST)28 Aug 2019
1 लाख 60 हजार के लिए राजरानी के सामने ये रहा सवाल——

भारतीय रेल ने फरवरी 2019 में ट्रेन 18 का शुभारंभ किया, इसका बदला नाम क्या है?

सही जवाब— वंदे भारत एक्सप्रेस

22:09 (IST)28 Aug 2019
80 हजार रुपये के लिए राजरानी के सामने ये रहा सवाल——

पौराणिक मान्यता के अनुसार इनमें से किसे बलदेव, बलभद्र, हलधर भी कहा जाता था?

सही जवाब— बलराम

22:07 (IST)28 Aug 2019
80 हजार रुपये के लिए राजरानी के सामने ये रहा सवाल——

अभिनेता से राजनेता बने यह शख्सियत 2019 में किस चुनाव क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए?
गुरदासपुर
बठिंडा
होशियारपुर
फरीदकोट

सही जवाब— गुरदासपुर

Life Line : Flip The Question

22:04 (IST)28 Aug 2019
40 हजार रुपये के लिए राजरानी के सामने ये रहा सवाल——

भारत के संविधान की उद्देशिका में विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और ... किसी स्वतंत्रता की बात की गई है?
पेशा
प्रेस
जीवन
उपासना

सही जवाब— उपासना

22:01 (IST)28 Aug 2019
20 हजार रुपये के लिए राजरानी के सामने ये रहा सवाल——

इंडिया गेट के नजदीक बना ये स्मारक कौन सा है। जिसका उद्घाटन फरवरी 2019 में किया गया था?
अशोक स्तंभ
राष्ट्रीय समर स्मारक
महाराजा जॉर्ज पंचम
नमक सत्याग्रह स्मारक

सही जवाब— राष्ट्रीय समर स्मारक

21:56 (IST)28 Aug 2019
जानिए केबीसी में रिकॉर्ड बनाने वाली राजरानी की दर्दभरी कहानी

जेब में केवल 25 रुपये के साथ एक समय राजरानी के पति को घर से निकाल दिया गया था। इससे हताश होकर उन्होंने सभी को आत्महत्या करने की सलाह दी। फिर राजरानी ने पति को समझाया और उनसे नौकरी करने की सलाह दी। आज उनका परिवार ठीक से बसा हुआ है।

21:54 (IST)28 Aug 2019
10 हजार रुपये के लिए राजरानी के सामने ये रहा सवाल——

किलोग्राम को ग्राम में परिवर्तित करने के लिए किससे गुणा करना होता है?
10
100
1000
10000

सही जवाब— 1000

21:45 (IST)28 Aug 2019
5 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल——

इस गीत के पार्श्व गायक कौन हैं?

सही जवाब— जगजीत सिंह

इस जवाब के लिए राजरानी ने जनता की राय ली।

21:42 (IST)28 Aug 2019

इनमें से किसको मिमी एचजी में मापा जाता है
सही जवाब— रक्त चाप

21:42 (IST)28 Aug 2019
दूसरा सवाल: 2 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल——

एक अवार्ड शो में आने वाले सेलिब्रिटी इनमें से किस सतह पर चलते हैं

सही जवाब— रेड कार्पेट

21:41 (IST)28 Aug 2019
पहला सवाल: 1 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल——

खाद्य पदार्थ के इन नामों में से बाकी तीन से अलग है
गोल गप्पा
पानी पुरी
पुचका
भेल पुरी

सही जवाब— भेल पुरी

21:29 (IST)28 Aug 2019
जरा जानिए राजरानी को...

6 साल की उम्र में राजरानी ने अपने पिता को शराबी देखा और घरेलु हिंसा का सामना किया। इसी वजह से उन्होंने पहली बार मदीरा लिखी।

21:25 (IST)28 Aug 2019
केबीसी में नया रिकॉर्ड: फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में 2.7 सेकेंड में जवाब

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में 2.7 सेकेंड में जवाब देकर दिल्ली की राजरानी भल्ला पहुंची हॉट सीट पर

21:22 (IST)28 Aug 2019
12वां सवाल: 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल——

महाभारत में किसका वध श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन से किया था?दुर्योधनकंसशिशुपालअश्वत्थामासही जवाब— शिशुपालहेमंत ने गलत जवाब दिया।

21:18 (IST)28 Aug 2019
इनमें से कौन सी पुस्तक बाल गंगाधर तिलक ने बर्मा के माण्डले जेल में 6 साल की सजा काटते हुए लिखी थी?

इंडिया विन्स फ्रीडम
फ्रीडम एट मिडनाइट
श्रीमद्भगवत गीता रहस्य
आर्कटिक होम इन द वेदाज

सही जवाब— श्रीमद्भगवत गीता रहस्य

हेमंत ने फ्लिप द क्वेश्चन का विकल्प चुना। अब उन्हें नया प्रश्न मिलेगा।

21:14 (IST)28 Aug 2019
11वां सवाल: 6 लाख 40 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल——

चाबहार पोर्ट पहला बंदरगाह है, जिसे भारत अपने सीमा क्षेत्र के बाहर संचालित करेगा। ये किस देश में स्थित है?
ओमान
यूएई
इराक
ईरान

सही जवाब— ईरान

इस सवाल के लिए हेमंत ने 50—50 लिया।

21:08 (IST)28 Aug 2019
3 लाख 20 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल——

2018 में किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया?
चिकित्सा
साहित्य
रसायन
अर्थशास्त्र

सही जवाब— साहित्य
हेमंत ने इस सवाल के जवाब के लिए जनता से राय ली।

21:05 (IST)28 Aug 2019
1 लाख 60 हजार रुपये के लिए ये रहा सवाल——

एक दिवसीय इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 11000 रन बनाने वाले क्रिकेटर कौन हैं?
विराट कोहली
रिकी पोंटिंग
सौरभ गांगुली
सचिन तेंदुलकर

सही जवाब— विराट कोहली

21:02 (IST)28 Aug 2019

हेमंत जीती हुई धनराशि से अपने माता पिता को पंसद की यात्रा पर भेजना चाहते हैं। अपना घर खरीद कर उनको अच्छी लाइव देना चाहते हैं।

20:44 (IST)28 Aug 2019
अब तक फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का रिकॉर्ड है नितिन के नाम

इससे पहले सबसे तेज फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट से जवाब देने वाले नितिन पटवा सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपये ही जीत सके। इसके बाद हॉट सीट पर पहुंचे महाराष्ट्र के हेमंत गोयल। अबतक केबीसी 11 में सबसे ज्यादा 50 लाख चरणा गुप्ता जीत पाई हैं। हालांकि उन्होंने 1 करोड़ वाले सवाब का जवाब देने से पहले गेम छोड़ दिया।

20:01 (IST)28 Aug 2019
हॉट सीट पर हैं हेमंत गोयल, जवाब सुन बज उठीं तालियां

अभी हॉट सीट पर हैं महाराष्ट्र के हेमंत गोयल। बिग बी से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके दादी ही सब कुछ हैं। जब अमिताभ ने कहा कि आपके साथ दादी रहती हैं, तो उन्होंने कहा— 'हमारे साथ दादी नहीं रहती बल्कि हम दादी के साथ रहते हैं...।'