KBC, 22nd November 2018 Episode Updates: केबीसी सीज़न 10 का ये आखिरी हफ्ता है। इस एपिसोड में अरीबा हॉटसीट पर  हैं और वे पिछले एपिसोड से 3000 रूपए जीत चुकी हैं। उन्होंने  बताया कि वे स्टूडेंट हैं और उनके घर में चार भाई हैं। वे हमेशा से एंकर बनना चाहती हैं लेकिन समाज के प्रेशर की वजह से घरवालों ने कहा कि एक सेफ जॉब ढूंढ लो। बीएससी करने के बाद अरीबा ने एमबीए करने का प्लान किया है लेकिन वो अब भी कहती हैं कि वे एंकर के लिए जरूर ट्राई करेंगी। अरीबा ने अमिताभ बच्चन को कविता भी सुनाई। उनकी तारीफ करते हुए अमिताभ ने कहा कि ये एक बेहद शानदार कविता है। अरीबा ने 3,20,000 के सवाल का गलत जवाब दिया और वे महज़ 10 हज़ार लेकर घर वापस लौटीं।

इसके बाग फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे पहले जवाब देते हुए गुलाम हसन हॉट सीट पर पहुंचे। गुलाम हसन ने 12 लाख 50 हजार की राशि जीतकर गेम छोड़ दिया है। वे इस राशि से अपना लोन करीब 8 लाख का लोन चुकाएंगे। गुलाम पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और एक सरकारी स्कूल में अस्सिटेंट टीचर हैं। उन्होंने अपने शानदार खेल से अमिताभ बच्चन का भी मन मोह लिया। वे कई बार सभी सवालों के ऑप्शन्स की हिस्ट्री बताने लग जाते थे। इस पर अमिताभ ने उन्हें कहा कि आपका ज्ञान कंप्यूटर जी के बराबर है। गरीबी में पले बढ़े गुलाम 25 लाख के सवाल पर अटक गए और एक ही सवाल पर दो लाइफलाइन इस्तेमाल करने के बावजूद वे 25 लाख के सवाल को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थे और उन्होंने 12 लाख 50 हजार जीतकर खेल छोड़ दिया।

Live Blog

22:47 (IST)22 Nov 2018
गुलाम हसन ने 12,50,000 जीतकर छोड़ा गेम

गुलाम हसन ने 12 लाख 50 हजार की राशि जीतकर गेम छोड़ दिया है। वे इस राशि से अपना लोन चुकाएंंगे। 

22:16 (IST)22 Nov 2018
महज एक लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है और 3,20,000 रूपए जीत चुके हैं गुलाम हसन

गुलाम हसन ने शानदार खेल दिखाते हुए 3,20,000 रूपए जीत लिए हैं। 

21:54 (IST)22 Nov 2018
कोलकाता के रहने वाले अस्टिटेंट टीचर गुलाम ने जीते 1000 रुपए

गुलाम हसन ने अब तक शो पर एक हज़ार रूपए जीत लिए हैं। 

21:32 (IST)22 Nov 2018
हॉट सीट पर पहुंचे गुलाम हसन

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे पहले जवाब देते हुए गुलाम हसन हॉट सीट पर पहुंचे। 

21:31 (IST)22 Nov 2018
3,20,000 के सवाल पर अटकी अरीबा, महज 10 हज़ार लेकर लौटीं घर

अरीबा ने गलत जवाब दिया। उनकी लाइफलाइन भी खत्म हो चुकी थी। वे महज़ 10 हज़ार लेकर घर वापस लौटीं।

21:20 (IST)22 Nov 2018
अरीबा ने जीते 80,000 रूपए

अरीबा ने इस सवाल के दौरान 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। 

21:18 (IST)22 Nov 2018
अरीबा ने सुनाई अमिताभ बच्चन के लिए कविता

अरीबा की कविता की तारीफ करते हुए अमिताभ ने कहा कि ये एक बेहद शानदार कविता है। 

21:17 (IST)22 Nov 2018
अरीबा ने जीत लिए 40,000 रूपए

अरीबा ने शानदार खेल दिखाते हुए 40,000 रूपए जीत लिए हैं। उन्होंने अब तक दो लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है। 

21:13 (IST)22 Nov 2018
अरीबा ने जीते 10,000 रूपए

अरीबा ने एक और लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और जोड़ीदार लाइफलाइन को यूज़ किया। अरीबा 10,000 रूपए जीतने के साथ ही 2 लाइफलाइन का इस्तेमाल कर चुकी हैं।  

21:11 (IST)22 Nov 2018
अरीबा ने किया लाइफलाइन का इस्तेमाल

अरीबा ने अपनी पहली लाइफलाइन का इस्तेमाल करते हुए ऑडियन्स पोल का सहारा लिया और 5000 रूपए जीतने में कामयाब हो गईं। 

21:04 (IST)22 Nov 2018
केबीसी हुआ शुरू, अरीबा ने जीत लिए हैं 3000 रूपए

अरीबा ने बताया कि वे स्टूडेंट हैं और उनके घर में चार भाई हैं। वे हमेशा से एंकर बनना चाहती हैं लेकिन समाज के प्रेशर की वजह से घरवालों ने कहा कि एक सेफ जॉब ढूंढ लो। बीएससी करने के बाद अरीबा ने एमबीए करने का प्लान किया है लेकिन वो अब भी कहती हैं कि वे एंकर के लिए जरूर ट्राई करेंगी।