KBC 10 Play Along, 13 November 2018 Episode Updates: कौन बनेगा करोड़पति में इस वक्त खास एपिसोड चल रहा है। ‘केबीसी बच्चों के संग’ नाम के इस खास एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर छोटे-छोटे बच्चे नजर आ रहे हैं। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पूछे गए सवाल का सही जवाब देकर अमहदाबाद के रहने वाले आर्यन शर्मा हॉट सीट पर पहुंचे थे।  उन्होंने इस शो से 10,000 रूपए जीते। 80,000 के सवाल पर आर्यन गलत जवाब दे बैठे इसकी वजह से वो नीचे आ गए। आर्यन के हारने के बाद हूटर बज गया। जिसकी वजह से कोई नया सदस्य हॉट सीट पर नहीं आ सका। उनसे पहले 11 साल के आदित्य बतरा बिग बी के सामने नजर आए थे। आदित्य बतरा शो में काफी संभल-संभल कर खेल रहे थे। आदित्य बत्रा ने 6 लाख 40 हजार रूपए जीते। आदित्य ने 12 लाख 50 हजार के सवाल पर खेल को क्विट कर दिया। इससे पहले आदित्य ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे पहले और सटीक जवाब देकर हॉट सीट पर बैठने का मौका हासिल किया था।

आदित्य से पहले तुषित हॉट सीट पर नजर आए थे। तुषित की उम्र भी 11 साल ही थी। तुषित ने शानदार खेल दिखाते हुए 6 लाख 40 हजार रूपए जीते थे। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया था कि तुषित द्वारा जीती गई राशि को एफडी में डिपॉजिट करा दिया जाएगा और 18 साल का होने पर वे इस राशि का उपयोग कर सकते हैं।

Live Blog

22:14 (IST)13 Nov 2018
80,000 के सवाल पर हार गए आर्यन

अहमदाबाद से आए आर्यन शर्मा 80,000 के सवाल का गलत जवाब दे बैठे। इस तरह वो शो से 10,000 रूपए जीत कर गए।

22:05 (IST)13 Nov 2018
आर्यन ने ली अपनी चौथी लाइफलाइन

दुनिया के सबसे छोटे महासागर को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देने के लिए आर्यन ने अपनी दो लाइफलाइनें ले ली।  इस तरह उनके सभी लाइफलाइन खत्म हो गए।

21:56 (IST)13 Nov 2018
दूसरे प्रश्न का जवाब देने के लिए लिया लाइफलाइन

आर्यन ने दूसरे सवाल का सही जवाब देकर 2,000 रूपया जीत लिया है। इस सवाल का जवाब देने के लिए उन्होंने एक लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है।

21:54 (IST)13 Nov 2018
आर्यन ने जीता 1,000 रूपया

आर्यन ने पहले सवाल का सही जवाब दिया है। 

21:44 (IST)13 Nov 2018
आर्यन शर्मा पहुंच हॉट सीट पर

आर्यन शर्मा फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पूछे गए सही सवाल का जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंच गए हैं। 

21:30 (IST)13 Nov 2018
आदित्य बतरा ने किया क्वीट

आदित्य बतरा ने 6 लाख 40 हजार रूपये जीतने के बाद खेल को क्वीट कर दिया है। 

21:25 (IST)13 Nov 2018
6 लाख 40 हजार रूपये जीत गए आदित्य

कोई भी लाइफलाइन नहीं होने के बावजूद आदित्य बतरा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 6 लाख 40 हजार रूपए जीत लिए हैं।

21:20 (IST)13 Nov 2018
3 लाख 20,000 रूपए जीत गए आदित्य

आदित्य बतरा ने शानदार खेल दिखाते हुए 3 लाख 20,000 रूपए जीत लिए हैं।

21:14 (IST)13 Nov 2018
आदित्य ने लिया अंतिम लाइफलाइन

आदित्य ने 80,000 रूपये के सवाल के जवाब के  लिए अपनी अंतिम लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। 

21:11 (IST)13 Nov 2018
आदित्य ने लिया लाइफलाइन

11 साल ने अपनी दूसरी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। आदित्य ने अपने जोड़ीदार दीपक बतरा को मंच पर बुलाया। लेकिन इन्हें इस सवाल का जवाब मालूम नहीं था । इसके बादआदित्य ने अपनी एक और लाइफलाइन फिफ्टी -फिफ्टी ली। इसके बाद सही जवाब देकर वो 40,000 रूपये जीत गए।

21:07 (IST)13 Nov 2018
20,000 जीत गए आदित्य

आदित्य ने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को पहचान कर 20,000 रूपए जीत लिए।