Kbc 10: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 10 को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। असम की बिनीता जैन से 15 सवालों का सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए की धनराशि अपने नाम कर ली है। आज रात यानी 2 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले में शो में बिनीता 7 करोड़ रुपए के लिए गेम खेलते हुए नजर आएंगी। बिनीता ने शो के दौरान जब अपने संघर्ष की कहानी साझा की तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। चैनल ने एक प्रोमो वीडियो भी जारी किया है जिसमें बिनीता भावुक कर देने वाली कहानी साझा करते हुए नजर आ रही हैं।
बिनीता के पति साल 2013 में एक बिजनेस ट्रिप के लिए गए थे लेकिन उस दिन के बाद वह आज तक घर वापस नहीं लौटे। कुछ दिनों के बाद पता चला कि आंतकियों से उन्हें किडनैप कर लिया है। उनके परिवार से भरसक प्रयास किया लेकिन बिनीता अपने पति को खोजने में नाकामयाब रहीं। उस उस वक्त उनके बच्चे भी काफी छोटे थे। तकरीबन डेढ़ साल के इंतजार के बाद बिनीता अपनी जीविका चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ाने लगीं।
Kathinaiyon par maat kar, aa rahin hain woh itihaas rachane. Miliye Guwahati ki Binita Jain se, kya ban paayengi woh humari peheli 7 Crore ki vijeta? Dekhiye @SrBachchan ke saath, #KBC, aaj aur kal raat 9 baje. pic.twitter.com/RLClIGfssr
— sonytv (@SonyTV) October 1, 2018
बिनीता बताती हैं कि उन्होंने केवल 7 बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने से शुरुआत की थी। वह स्टूडेंट्स को सोशल साइंस और अंग्रेजी पढ़ाती हैं आज उनकी कोचिंग में करीब 125 स्टूडेंट्स हैं। बिनीता का कहना है कि कानूनी तौर पर उनके पति को मरा हुआ घोषित कर दिया गया है लेकिन उनमें अभी पति के जिंदा होने की उम्मीद कायम है। बिनीता इस सीजन की पहली ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो 15 वें सवाल का सही जवाब दे सकी हैं इसके पहले भागलपुर के टिकट एग्जामनर सोमेश कुमार चौधरी और गुजरात के ग्राफिक डिजाइनर संदीप सवालिया ही मात्र ऐसे दो कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने 25 लाख रुपए की धनराशि अपने नाम की थी। दोनों ने ही 13 वें सवाल पर गेम क्विट कर दिया था।
