सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 15 को लेकर चर्चा में हैं। शो में वो हर बार कोई ना कोई नया किस्सा सुनाते रहते हैं। अब इस शो का 15वां सीजन भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। फिनाले के साथ ही ये सीजन ऑफ एयर हो जाएगा। इसी बीच बिग बी ने सलमान खान की मां और 70 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस-डांसर हेलेन से जुड़ी दिलचस्प स्टोरी शेयर की है। चलिए आपको बताते हैं एक्टर ने इसके बारे में क्या कहा।
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से हेलेन को लेकर सवाल किया, ‘इनमें से किस अभिनेत्री का जन्म म्यांमार में हुआ और वह दूसरे विश्व युद्ध के दौरान परिवार के साथ भारत भाग आई थीं? ऑप्शन दिए गए थे- सुलोचना, सुरैया, नादिरा और हेलेन।’ हालांकि, कंटेस्टेंट इसका जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने शो को बिना किसी नुकसान को उठाते हुए छोड़ दिया। कंटेस्टेंट के गेम को क्वीट करते ही बिग बी ने इसका सही जवाब बताया और कहा कि वो एक्ट्रेस हेलेन थीं, जो दूसरे विश्व युद्ध के दौरान म्यांमार से भारत भागकर आ गई थीं।
म्यांमार से भागीं, पहाड़ियों में मीलों चलीं हेलेन- अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए हेलेन की मुश्किलों के बारे में बताते हुए कहा, ‘हेलेन और उनका परिवार म्यांमार से भागकर भारत आया था। इसे पहले बर्मा कहा जाता था। उन्होंने भारत आने के लिए कड़ा परिश्रम किया। ढेरों दुख तकलीफें झेली। वो नदियों, पहाड़ों और झाड़ियों से गुजरते हुए मीलों चलीं। 1943 में उन्होंने बर्मा पर जापानी कब्जे से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया था।’ बिग बी ने ये भी बताया, ‘वो भारत आने के बाद बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस बन गईं। उनका डांस देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता था।’
हेलेन से पहली मुलाकात में ही दिल हार बैठे थे सलीम खान
आपको बता दें कि हेलेन 70 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर रही हैं। उन्होंने अपने समय में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। इसमें ‘मेरा नाम चीन-चीन चू ‘ और ‘पिया अब तू आजा’ जैसे फेमस गानों के नाम शामिल हैं। एक्ट्रेस को उनकी अदायगी के साथ-साथ अपने डांस के लिए इतनी पॉपुलर थीं कि उन्हें इंडस्ट्री की पहली ‘आइटम गर्ल’ कहा जाता है। वो अदायगी और डांस के अलावा अपनी खूबसूरती से भी दर्शकों का दिल चुरा लेती थीं। लड़के उनके पीछे दीवानों की तरह घूमते थे। इसी में एक सलीम खान भी थे। वो हेलेन को पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठे थे। वो हेलेन के प्यार में इस कदर पागल हो गए थे कि उन्होंने शादीशुदा और चार बच्चों के पिता होने के बाद भी हेलेन से 1980 में दूसरी शादी कर ली।