सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 11 इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) के सीजन 15 में नजर आ रहे हैं। वो इसे होस्ट कर रहे हैं। ऐसे वो अपना 81वां जन्मदिन भी इसी के सेट पर सेलिब्रेट करने वाले हैं। उन्हें शो के मेकर्स की ओर से सरप्राइज तोहफा दिया जाने का प्लान किया जा रहा है। इस तोहफे के बीच उन्हें भावुक होते हुए देखा जा सकता है। इसकी वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर शेयर की जानी शुरू हो गई है। चलिए बताते हैं ऐसा क्या होने वाला है, जिसके बाद बिग बी भावुक हो जाते हैं…
दरअसल, अमिताभ बच्चन को ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ को ओर से सरप्राइज दिया जाएगा। इसमें चिरंजीवी, अनुपम खेर, विद्या बालन, विक्की कौशल और बोमन ईरानी उन्हें वीडियो मैसेज देते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस दौरान वो भावुक हो जाते हैं। शो के मेकर्स की ओर से बिग बी का जन्मदिन काफी यादगार बनाने की तैयारी है। शो में सरोद वादक पद्म विभूषण उस्ताद अमजद अली खान जी गाना गाते दिखेंगे। सारा समा ही बदलने वाला है। वो अमिताभ बच्चन को पंडित बच्चन कहकर संबोधित करने वाले हैं। इतना प्यार और सम्मान बिग बी को भावुक कर देते हैं।
केबीसी के करोड़पति भी देंगे बिग बी को विशेज
बिग बी को ना केवल केबीसी-15 के करोड़पति बल्कि पुराने कंटेस्टेंट भी उन्हें विशेज देंगे। इसमें सीजन 11 की करोड़पति बबिता तावड़े, सीजन 13 की हिमानी बुंदेला और सीजन 15 के करोड़पति जसकरण सिंह अमिताभ बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने वाले हैं। सेलेब्स और ऑडियंस के अलावा अमिताभ बच्चन को स्कैचेस और उनसे जुड़ी कुछ यादें भी इमोशनल करने वाली हैं। इंडियन आर्मी की ओर से एक्टर को स्पेशल मैसेज दिया जाएगा।
भावुक हो जाते हैं अमिताभ बच्चन
सभी से मिले प्यार और स्पेशल मैसेज को देखकर अमिताभ बच्चन काफी भावुक हो जाते हैं। इस दौरान वो कहते हुए दिखाई देने वाले हैं, ‘अक्सर मैं सभी को टिशू पेपर देता था लेकिन, इस बार मेरी बारी है।’ वो आगे कहते हैं, ‘इस मंच पर मेरा जो जन्मदिन मनाया जाता है, वो सबसे उत्तम है।’ एक्टर का 81वां जन्मदिन सेलिब्रेशन बेहद ही इमोशनल होने वाला है।